Festival Posters

अमरिंदर की पत्नी को पटियाला से टिकट, यह दिग्गज विधायक देगा अमित शाह को टक्कर

Webdunia
बुधवार, 3 अप्रैल 2019 (08:31 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने पूर्व रेलमंत्री पवन कुमार बंसल को चंडीगढ़ लोकसभा सीट से जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री परणीत कौर को पटियाला लोकसभा सीट से मंगलवार को टिकट दिया। कांग्रेस ने गांधीनगर से अमित शाह के खिलाफ सीजे चावड़ा को चुनाव मैदान में उतारा है। चावड़ा गांधीनगर उत्तर सीट से कांग्रेस के विधायक हैं।
 
कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें पंजाब के छह, गुजरात से चार, झारखंड से तीन, ओडिशा एवं कर्नाटक से दो-दो और हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और दादर एवं नगर हवेली से एक-एक प्रत्याशी का नाम है।
 
विपक्षी पार्टी ने झारखंड की रांची सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय को टिकट दिया है। हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा सीट से पार्टी ने पवन काजल को अपना उम्मीदवार बनाया है।
 
वहीं पंजाब में कांग्रेस ने गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़, अमृतसर से गुरजीत सिंह ओजला, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू और जालंधर से संतोष सिंह चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। होशियारपुर से पार्टी ने राजकुमार छब्बेवाल को टिकट दिया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत आए तालिबानी विदेश मंत्री मुत्ताकी ने पाकिस्तान को धमकाया

मेलोनी इटली में करेंगी बुर्का को बैन, उल्‍लंघन पर लगेगा भारी जुर्माना

ट्रंप को बड़ा झटका, मारिया मचाडो को मिला नोबेल शांति पुरस्कार

क्या मान गए चिराग पासवान, पीएम मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान

एनीमिया के खिलाफ 9 लाख बेटियों ने जीती जंग, पेश की मिसाल

सभी देखें

नवीनतम

शी जिनपिंग से क्यों मिलना नहीं चाहते डोनाल्ड ट्रंप, फिर बढ़ेगा टैरिफ वॉर

नो नोबेल, क्या अब नॉर्वे की सरकार से बदला लेंगे डोनाल्ड ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति को थोड़ी राहत, मारिया मचाडो ने ट्रंप को समर्पित किया नोबेल पुरस्कार

कभी सोचा नहीं था इतनी बदल जाएगी रामनगरी अयोध्या, दुनियाभर से लोग आ रहे हैं, और क्या चाहिए

गरीबों का दिवाली से पहले घर का सपना साकार, योगी ने सौंपी 160 परिवारों को चाबियां

अगला लेख