Hanuman Chalisa

साध्वी के भेष में 'रावण' हैं प्रज्ञा, कम्प्यूटर बाबा के विवादित बोल, शिवराज को बताया 'ठग'

विकास सिंह
भोपाल। अपने बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाले कम्प्यूटर बाबा अब बाबागिरी की जगह सियासतगिरी कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी का साथ छोड़ कांग्रेस का गुणगान करने वाले कम्प्यूटर बाबा अब लोकसभा चुनाव के समय खुलकर कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के समर्थन में आ गए हैं।
 
कम्प्यूटर बाबा मतदान से ठीक पहले बुधवार से 3 दिन तक भोपाल में दिग्विजय सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। 'वेबदुनिया' से बातचीत में कम्प्यूटर बाबा दावा करते हुए कहते हैं कि उनके साथ देशभर के हजारों साधु-संत भोपाल में दिग्विजय सिंह के समर्थन में रोड शो करेंगे।
साधु के वेश में रावण हैं साध्वी : कम्प्यूटर बाबा भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की तुलना रावण से करते हुए कहते हैं कि भोपाल में धर्म और अधर्म की लड़ाई हो रही है। बाबा ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि साधु का वेश रखने से कोई साधु नहीं हो जाता, रावण ने भी साधु का वेश धारण कर सीता का हरण किया था। कर्म करने से कोई साधु होता है, चुनाव लड़ने से नहीं। बीजेपी नेताओं ने साध्वी प्रज्ञा को बलि का बकरा बनाया है। बीजेपी से दिग्विजय सिंह के सामने कोई चेहरा न होने से साध्वी प्रज्ञा को कैंडिडेट खड़ा किया गया।
 
बीजेपी अधर्मी पार्टी : कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि बीजेपी अधर्मी पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वादा किया था कि हम राम मंदिर बनाएंगे, गंगा साफ करेंगे। लेकिन अब संत समाज समझ गया है कि बीजेपी अधर्मी पार्टी है, इसलिए बीजेपी का समर्थन न करके साधु समाज कांग्रेस का समर्थन कर रहा है। बीजेपी में बेवकूफ लोग भरे पड़े हैं।
 
ठग हैं शिवराज : पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 'ठग' बताते हुए कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि शिवराज मीठा बोलाकर जनता को बेवकूफ बनाते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आसमान के 'सिकंदर' तेजस की राह में रोड़ा, अमेरिका के धोखे से भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लगेगा भारी जुर्माना!

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

शेखर सुमन के 'अहंकारी राजा’, दरबार में बैठे चापलूस वाले वीडियो पर क्यों मचा बवाल

सभी देखें

नवीनतम

MLC टिकट कटते ही छलके आंसू! फूट-फूटकर रोए पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, RJD से भी दिया इस्तीफा

PMUY new rule : LPG महंगा, सब्सिडी भी कम, सरकार ने उज्ज्वला योजना में घटाया रियायती सिलेंडरों का कोटा

MP को मिला ₹2000 करोड़ का बड़ा निवेश, पीथमपुर में लगेगी हेलियन ग्रुप की पहली फैक्ट्री, 1000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

रजिस्ट्री कार्यालयों को बनाएं पारदर्शिता और जनसुविधा का आदर्श मॉडल : योगी

यूपी को मिला क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, CM योगी बोले- विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई वैज्ञानिक ताकत

अगला लेख