कांग्रेस की हुई दुर्गति, 17 राज्यों व केंद्रशासित क्षे‍त्रों में खाता तक ही नहीं खुला

Webdunia
शुक्रवार, 24 मई 2019 (01:23 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करने वाली कांग्रेस इस बार कुल 17 राज्यों एवं केंद्रशासित क्षेत्रों में खाता भी खोल नहीं सकी।
 
निर्वाचन आयोग की ओर से जारी रुझानों-परिणामों के मुताबिक कांग्रेस आंध्रप्रदेश, हरियाणा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम, दिल्ली, ओडिशा, सिक्किम, राजस्थान, चंडीगढ़, दागर एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव, लक्षद्वीप में 1 भी सीट नहीं जीत पाई है।
 
इन राज्यों में से हरियाणा में पिछली बार कांग्रेस 1 सीट जीतने में सफल रही थी। पार्टी ने केरल में सबसे अधिक 14 सीटें जीती हैं। इसके बाद पार्टी ने तमिलनाडु में 8 और पंजाब में भी 8 सीटें जीतीं। कांग्रेस सीटों की संख्या के लिहाज से दूसरे सबसे न्यूनतम स्थान पर पहुंच गई है। पिछले लोकसभा चुनाव में उसने 44 सीटें जीती थीं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

राहुल गांधी ने इन 3 विपक्षी नेताओं पर साधा निशाना, बोले- इनका रिमोट कंट्रोल प्रधानमंत्री मोदी के पास

DMK का इस बार भी दावा मजबूत, BJP को खाता खुलने की उम्मीद

Tata ने लॉन्च किया Nexon SUV का सस्ता मॉडल, जानिए क्या हैं फीचर्स

CM योगी के सामने BJP सांसद के बिगड़े बोल, अखिलेश यादव को बताया गुंडों का सरदार

Lok Sabha Elections 2024 : मोदी तीसरा कार्यकाल भी पूरा करेंगे, केजरीवाल के सवाल पर अमित शाह का पलटवार

सुमित्रा महाजन ने इंदौर लोकसभा सीट चुनाव को लेकर कही बड़ी बात

राहुल गांधी ने इन 3 विपक्षी नेताओं पर साधा निशाना, बोले- इनका रिमोट कंट्रोल प्रधानमंत्री मोदी के पास

DMK का इस बार भी दावा मजबूत, BJP को खाता खुलने की उम्मीद

सौर चुंबकीय तूफान की चमक से रोशन हुआ लद्दाख का आसमान

Tata ने लॉन्च किया Nexon SUV का सस्ता मॉडल, जानिए क्या हैं फीचर्स

अगला लेख