बंगाल में हुई माकपा की बुरी दुर्गति, 1964 में गठन के बाद पहली बार खाता तक नहीं खुला

Webdunia
शुक्रवार, 24 मई 2019 (04:04 IST)
कोलकाता। माकपा का गठन 1964 में हुआ था और यह पहला मौका है, जब लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में पार्टी को कोई सीट नहीं मिली। ताजा आंकड़ों के अनुसार राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस लोकसभा की 21 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा उसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी के तौर पर उभरी है और 19 सीटों पर उसे बढ़त मिली हुई है।
 
माकपा नीत वाम मोर्चा का राज्य में 1977 से 2011 तक लगातार 34 साल तक शासन रहा लेकिन इस चुनाव में उसे अब तक सिर्फ 7.8 प्रतिशत मत ही मिले हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) में विभाजन के बाद 1964 में माकपा की स्थापना हुई थी और इससे पहले कभी भी ऐसा नहीं हुआ, जब पार्टी का राज्य में खाता नहीं खुला।
 
उल्लेखनीय है कि राज्य में अपने शानदार प्रदर्शन के आधार पर माकपा ने 1989, 1996 और 2004 में केंद्र में सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2004 में उसे राज्य की 42 में से 26 सीटों पर जीत मिली थी, जो अधिकतम संख्या है।
 
राज्य में पार्टी का पतन 2009 से तृणमूल कांग्रेस के उदय के साथ शुरू हुआ। 2014 में उसे केवल 2 सीटें मिली थीं। इस हार से हैरान प्रदेश माकपा के अधिकतर नेताओं ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि पार्टी आत्मचिंतन करेगी और जरूरी कदम उठाएगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड को लेकर बड़ा खुलासा, सोनम को बचाने के लिए हत्यारों ने बनाई थी यह योजना

महिला आरक्षण को लेकर नितिन गडकरी ने दिया यह बयान

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्टअटैक

Ahmedabad Plane Crash : अस्पताल में 265 शव लाए गए, विमान में था 1.25 लाख लीटर ईंधन

अहमदाबाद में Air India प्लेन क्रैश पर आया डोनाल्ड ट्रंप का बयान, भारत एक मजबूत देश, वे इससे निपट लेंगे

अगला लेख