सनी के लिए धर्मेंद्र ने गुरदासपुर के लोगों से मांगे वोट

Webdunia
शनिवार, 11 मई 2019 (22:32 IST)
गुरदासपुर। अभिनेता धर्मेन्द्र ने शनिवार को गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और अपने पुत्र सनी देओल के लिए लोगों से समर्थन मांगा और कहा कि चुनावों में उसकी जीत इस निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की जीत होगी।
 
धर्मेन्द्र अपने 59 वर्षीय पुत्र के लिए प्रचार करने शुक्रवार को यहां पहुंचे थे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वे  यहां लोगों के दु:ख-दर्द को समझने के लिए आए हैं।
 
जब उन्हें यह बताया गया कि इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने स्थानीय मुद्दों पर बहस करने के लिए देओल को आमंत्रित किया है तो धर्मेन्द्र ने कहा कि हम यहां बहस करने नहीं आए हैं, बल्कि लोगों के दर्द को सुनने अवश्य आए है।
 
उन्होंने कहा कि सनी बहस नहीं कर सकते हैं। सुनील के पास (राजनीति का) अनुभव है और उनके पिता (बलराम जाखड़) भी एक राजनीतिक थे। हम फिल्म जगत से आए हैं। हम यहां बहस के लिए नहीं आए हैं। हम यहां लोगों का दर्द सुनने आए हैं।
 
धर्मेन्द्र ने कहा कि सुनील जाखड़ उनके बेटे की तरह हैं, क्योंकि उनके पिता और लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष बलराम जाखड़ के साथ उनके अच्छे संबंध थे। उन्होंने 2004 के लोकसभा चुनावों में राजस्थान की चुरू सीट से बलराम जाखड़ के खिलाफ चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। इसके बाद धर्मेन्द्र ने भाजपा के टिकट पर बीकानेर सीट से चुनाव लड़ा था।
धर्मेन्द्र ने कहा कि मैं मुंबई से सनी का रोड शो देख रहा था और रोड शो में बहुत भारी भीड़ थी। मैं भावुक हो गया था। मैं जानता हूं कि लोग हमें प्यार करते हैं लेकिन मैं इतना प्यार देखकर हैरान था। उन्हें एक बार भाजपा द्वारा पटियाला सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया था।
 
अभिनेता ने कहा कि मैंने उनसे कहा कि अमरिंदर सिंह परिवार मुझे बहुत प्यार करता है और उनकी पत्नी (परनीत कौर) मेरी बहन की तरह है और उनसे कहा कि मैं पटियाला से चुनाव नहीं लडूंगा। पंजाब की सभी 13 सीटों पर 19 मई को मतदान होगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान ने मानी गलती, आतंकवाद को समर्थन गंदा काम

पहलगाम हमले का बदला! क्या होगा भारत का एक्शन प्लान, सीमा पर सेना का जमावड़ा बढ़ा

एक मई को होने हैं शिक्षकों के तबादले, व्‍हाट्सएप ग्रुप पर कैसे लीक हो गई संभावित सूची, जोड़तोड़ के लग रहे आरोप

भाई को भाई से लड़ाना था पहलगाम हमले का मंसूबा, घायलों से मिले राहुल गांधी

Bhopal: निजी कॉलेज की 3 लड़कियों से रेप, ब्लैकमेलिंग के आरोप में 2 गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम हमले का बदला! क्या होगा भारत का एक्शन प्लान, सीमा पर सेना का जमावड़ा बढ़ा

हिमाचल में सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, खाली कराए कार्यालय

आईटी सेक्टर में मध्यप्रदेश बनाएगा अपनी विशेष पहचान : मोहन यादव

असम में पहलगाम हमले को लेकर की भड़काऊ पोस्ट, विपक्षी विधायक समेत 6 लोग गिरफ्तार

क्‍या वक्फ निकायों में होंगे मुस्लिम सदस्य, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने दिया यह जवा‍ब

अगला लेख