Dharma Sangrah

मसूद अजहर को साध्वी प्रज्ञा ने श्राप दिया होता तो सर्जिकल स्ट्राइक की नहीं पड़ती जरूरत, दिग्विजय ने कसा तंज

विकास सिंह
रविवार, 28 अप्रैल 2019 (09:53 IST)
भोपाल। अपने चुनाव प्रचार में भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर टिप्पणी करने से बच रहे कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने अब सीधे उन पर हमला बोला है।
 
चुनाव प्रचार के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय ने साध्वी प्रज्ञा पर तंज कसते हुए कहा कि अगर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने जैश-ए- मोहम्मद के सरगना आंतकी मसूद अजहर को श्राप दिया होता तो सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत नहीं पड़ती।
 
दिग्विजय सिंह ने कहा कि ठाकुर ने कहा था कि उन्होंने एटीएस चीफ हेमंत करकरे को श्राप दिया,जिन्होंने इस देश के लिए बलिदान दिया और शहीद हुए। अगर उन्होंने आतंकी संगठन जैश-ए- मोहम्मद के सरगना को श्राप दिया होता तो शायद सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत नहीं पड़ती।
 
इसके साथ ही दिग्विजय सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि हम आतंकियों को पाताल से ढूंढकर मार गिराएंगे तो मैं पूछना चाहता हूं जब देश में पुलवामा,पठानकोट और उरी अटैक हुए तब हमने उन पर क्या कार्रवाई की।
 
वहीं दिग्विजय सिंह ने अपने भाषण में भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि आज माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। हिंदुओं को खतरे में बताकर उनको एकजुट करने की बात की जा रही है लेकिन जब इस देश में मुस्लिमों ने पांच सौ साल राज किया तो भी किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ। दिग्विजय ने ऐसे लोगों से सावधान रहने की बात कही। वहीं दिग्विजय ने एक बार प्रधानमंत्री मोदी को फेंकू बता डाला।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

NHRC ने MP,UP, राजस्थान सहित DCGI को जारी किया नोटिस, CM यादव ने ड्रग कंट्रोलर को हटाया

सस्ती होंगी EV कारें, नितिन गडकरी का ऐलान- 4 से 6 महीने में घटेंगी कीमतें, पेट्रोल कार के बराबर होंगे दाम

Bihar Election 2025 Date : SIR का लाभ BJP उठाती रही, कितने घुसपैठियों के नाम कटे, बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान पर क्या बोले नेता

Bihar Election 2025 Date : बिहार में 2 चरणों में चुनाव, 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत पर बड़ा एक्शन, छिंदवाड़ा, जबलपुर ड्रग इस्पेक्टर्स सहित डिप्टी ड्रग कंट्रोलर सस्पेंड, ड्रग कंट्रोलर को हटाया गया

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर में I Love Pig के पोस्‍टर से बवाल, सड़क पर उतरा मुस्लिम समाज, पुलिस को नहीं पता किसने लगाए, राजनीति गरमाई

Nobel Prize 2025 : अमेरिका के इन 3 वैज्ञानिकों को मिला Physics में नोबेल प्राइज, जानिए क्या है योगदान

हरियाणा के ADGP वाई पूरन कुमार ने की आत्महत्या, रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, चंडीगढ़ वाले घर में मिली लाश

बिहार में बाहुबली मुन्ना शुक्ला की विधानसभा चुनाव में दांव पर साख, पत्नी लालगंज से लड़ेगी चुनाव!

Cough Syrup Death : छिंदवाड़ा में 2 और बच्‍चों की मौत, अब आंकड़ा 19 हुआ, किडनी खराब होने के बाद नागपुर में 9 बच्चे भर्ती

अगला लेख