Dharma Sangrah

क्या दिग्विजय सिंह को इंदौर सीट से लड़वाना चाहते हैं कमलनाथ?

विशेष प्रतिनिधि
शनिवार, 16 मार्च 2019 (19:29 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में 'कांग्रेस के चाणक्य' माने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह किस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। दिग्विजय सिंह के भोपाल, इंदौर और राजगढ़ में से किसी एक सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
 
इस बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह की उम्मीदवारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। छिंदवाड़ा पहुंचे कमलनाथ ने कहा कि दिग्विजय कहां से चुनाव लड़ेंगे, इसका फैसला वे खुद करेंगे। इसके साथ ही कमलनाथ ने यह भी कहा कि उन्होंने दिग्विजय सिंह से निवेदन किया है कि वे प्रदेश की सबसे मुश्किल सीट से चुनाव लड़ें, जो सीट पार्टी 30 या 35 साल से नहीं जीत सकी है।
 
कमलनाथ के इस बयान के बाद सूबे की सियासत में इस बात की अटकलें और तेज हो गई हैं कि वो ऐसी कौन सी सीट है जिससे दिग्विजय सिंह लोकसभा के चुनावी मैदान में उतरेंगे? भोपाल व इंदौर ऐसी 2 लोकसभा सीटें हैं जिस पर बीजेपी का लगभग 30 साल से कब्जा है। दोनों ही सीटों पर कांग्रेस को 1984 के बाद जीत नहीं हासिल हुई है। इसके साथ ही विदिशा और भिंड भी 2 ऐसी लोकसभा सीटें हैं जिस पर कांग्रेस को लंबे समय से जीत नहीं हासिल हुई।
 
अगर सियासी समीकरण की बात करें तो भोपाल और इंदौर ऐसी सीटें हैं जिस पर कांग्रेस की स्थिति इस बार पिछले अन्य चुनावों की अपेक्षा मजबूत दिखाई दे रही है। विधानसभा चुनाव में इंदौर में कांग्रेस ने इस बार अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव के समय से दिग्विजय सिंह इंदौर में काफी सक्रिय दिखाई दिए थे। इसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि दिग्विजय सिंह इंदौर से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

टैरिफ के बाद ट्रंप का भारत को एक और झटका, 8 भारतीय नागरिक और कई कंपनियों पर लगाया बैन, ईरान के Energy Trade पर बड़ी कार्रवाई

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर शर्मनाक घटना, MBBS छात्रा के साथ गैंगरेप

खतरों का सामना कर रही हैं लड़कियां.. CJI बीआर गवई ने क्‍यों कहा ऐसा?

क्या राघोपुर बनेगा 'रायबरेली', हो सकता है तेजस्वी और प्रशांत किशोर का मुकाबला

Nobel Peace Prize 2025: शांति पुरस्कार पाने का ट्रम्प का सपना चूर-चूर, जानिए अमेरिका के किन 4 राष्ट्रपतियों को मिल चुका है नोबेल

सभी देखें

नवीनतम

MP में 2028 चुनाव के लिए हो मुख्यमंत्री पद के चेहरे का ऐलान, राहुल गांधी को राकेश सिंह का पत्र

तालिबान ने पा‍किस्‍तान में मचाया तांडव, 58 पाकिस्‍तानी सैनिकों की मौत, 200 तालिबानियों के भी मारे जाने का दावा

Bihar Elections 2025 : बिहार चुनाव के लिए NDA ने किया सीट बंटवारे का ऐलान, BJP-JDU को मिलेंगी 101-101 सीटें

Indigo पर लगा 40 लाख रुपए का जुर्माना, Airline देगी DGCA के आदेश को चुनौती

चिदंबरम पर क्या एक्शन लेगी कांग्रेस, ऑपरेशन ब्लूस्टार पर दिए बयान से हाईकमान नाराज

अगला लेख