'हठयोग' से चुनाव जीतेंगे दिग्विजय, भोपाल में साधुओं का डेरा

Webdunia
मंगलवार, 7 मई 2019 (14:15 IST)
मध्यप्रदेश की सबसे हाईप्रोफाइल सीट भोपाल में कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजयसिंह का मुकाबला भाजपा की साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से है। साध्वी के जवाब के रूप में में दिग्गी ने अपने समर्थन में साधुओं को इकट्‍ठा कर लिया है। बताया जा रहा है कि साधुओं का यह बड़ा समूह हठयोग और तंत्र-मंत्र के जरिए दिग्विजय को चुनाव जिताने के काम में जुट गया है।

भोपाल में मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की जीत की कामना को लेकर कंप्यूटर बाबा की अगुवाई में सैकड़ों साधु-संतों ने हवन-पूजन शुरु किया। कार्यक्रम में विशेष पूजा-अर्चना के लिए दिग्विजय सिंह स्वयं भी अपनी पत्नी अमृता के साथ पहुंचे और हवन किया।
 
धर्म दिग्विजय के साथ : इस मौके पर कंप्यूटर बाबा ने कहा कि ये धर्मयुद्ध है और इसमें धर्म सिंह के साथ है। सैकड़ों साधु-संत हठयोग के साथ कांग्रेस प्रत्याशी सिंह की जीत के लिए साधना कर रहे हैं।
 
साधु-संतों के इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में बुधवार को नर्मदा पूजा और तीसरे एवं अंतिम दिन साधु-संतों का रोड शो होगा। कंप्यूटर बाबा को पूर्ववर्ती शिवराजसिंह चौहान सरकार में नर्मदा संरक्षण के क्षेत्र में काम करने के लिए राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था। अब वे कांग्रेस प्रत्याशी सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। 
 
इस अवसर पर दिग्विजयसिंह ने कहा कि भाजपा पांच साल में राम मंदिर नहीं बना पाई, अब राम मंदिर नहीं तो मोदी भी नहीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

इंदौर : भीषण गर्मी में इस तरह करें पालतू पशुओं की देखभाल, पशु चिकित्सा विभाग ने जारी की एडवाइजरी

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

96,317 करोड़ की स्पेक्ट्रम नीलामी 6 जून से, Jio, Airtel, Vodafone Idea होगी शामिल

अगला लेख