Biodata Maker

Exit Poll के नतीजों से भाजपा खेमे में उत्साह, कार्यकर्ता कर रहे हैं जश्न की तैयारी

Webdunia
सोमवार, 20 मई 2019 (20:44 IST)
नई दिल्ली। एक्जिट पोल के पूर्वानुमानों से उत्साहित भाजपा ने 23 मई को लोकसभा चुनाव के परिणाम में संभावित जीत का जश्न यहां पार्टी मुख्यालय में बड़े स्तर पर मनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
 
रविवार को लगभग सभी एक्जिट पोल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर सत्ता में आते दिख रहे हैं। इनमें से कुछ पूर्वानुमानों में तो भाजपा नीत राजग को 300 से ज्यादा सीटें मिलने के आसार हैं।
 
भाजपा मुख्यालय में सोमवार को पार्टी कार्यकर्ता एक्जिट पोल के नतीजों से उत्साहित नजर आए और उन्होंने राजग को बड़ी विजय का विश्वास जताया। एक भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि कई कार्यकर्ता जहां इतने दिन तक अथक परिश्रम करने के बाद आज आराम कर रहे हैं, वहीं 23 मई को मतगणना वाले दिन के लिए तैयारियां पूरे जोरों पर हैं।
 
भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ से जुड़े जितेन्द्र रावत ने कहा कि हमारा पूरा ध्यान चुनाव पर था और सभी की छुट्टियां निरस्त हो गई थीं। हम चुनाव के समय 24 घंटे काम कर रहे थे और विश्वास था कि हम 300 का आंकड़ा पार करेंगे।
 
पंजाब से भाजपा कार्यकर्ता समीर छाबड़ा किसी काम से दिल्ली आए हैं और उन्होंने कहा कि वे जल्द अपने घर लौटना चाहते हैं और 23 मई को साथियों के साथ जश्न मनाना चाहते हैं। पंजाब के मनसा में व्यवसाय करने वाले छाबड़ा ने कहा कि मेरे परिवार की 5 पीढ़ियां पार्टी से जुड़ी रही हैं। मेरे परदादा जनसंघ से जुड़े थे।
 
उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी का परिवार परंपरागत रूप से कांग्रेस का मतदाता है। हमारी शादी के बाद मैंने अपनी पत्नी को राष्ट्र सेविका समिति (आरएसएस की महिला शाखा) के शिविर भेजा और 15 दिन में वे संघ और भाजपा के दर्शन को समझ गईं। अब वे भाजपा की समर्थक हैं।
 
6 साल की उम्र से संघ से जुड़े 63 वर्षीय कृष्णचंद्र बंसल ने कहा कि पार्टी जीतती है या हारती है, इससे फर्क नहीं पड़ता। हमारा काम लोगों की बेहतरी के लिए काम करना और उनकी सेवा करना है। अब हमने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए काम करना शुरू कर दिया है।
 
भाजपा की सोशल मीडिया और आईटी इकाई ने इस चुनाव में बड़ी भूमिका निभाई है और टीम के एक सदस्य ने नाम जाहिर नहीं होने की शर्त पर बताया कि उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव जीतने के 1 साल बाद ही 2019 की तैयारी शुरू कर दी थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

न विज्ञान का तर्क, न समय की मार, इंतजार के 12 साल, आज भी गुरु के 'जागने' की आस में पथराई हजारों आंखें

भारत में निपाह वायरस से हड़कंप, संक्रमण के 2 केस आए सामने, क्‍या बोला WHO

Ajit Pawar plane crash Baramati : 'ट्रैफिक जाम' ने तय किया जिंदगी और मौत का फासला, ब्रेसलेट बना आखिरी पहचान, 5 सपनों की दर्दनाक मौत

Realme P4 Power 5G भारत में लॉन्च, 10,001 mAh की 'मॉन्स्टर' बैटरी और 6500 निट्स ब्राइटनेस के साथ मचाएगा तहलका

ट्रंप को क्‍यों आई भारत की याद, क्‍या चीन को घेरने की है तैयारी, PM मोदी को भेजा 'पैक्स सिलिका' का न्‍योता

सभी देखें

नवीनतम

सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी CM, संभाली पति अजित की विरासत

मुख्यमंत्री योगी के विजन से उत्तर प्रदेश बनेगा देश का अग्रणी फार्मा हब

पीएम सूर्य घर योजना में यूपी की मजबूत भागीदारी, आए 10.94 लाख से ज्‍यादा आवेदन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी पहुंचे कोटद्वार, 2 दिवसीय बर्ड फेस्टिवल का किया उद्घाटन

LIVE: महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बनीं सुनेत्रा पवार

अगला लेख