Exit Poll : NDA की बल्ले-बल्ले, ममता ने कहा- गपशप

Webdunia
रविवार, 19 मई 2019 (21:25 IST)
नई दिल्ली। विभिन्न एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के अनुमान से उत्साहित पार्टी के नेताओं ने कहा कि पहले से ही भाजपा को 300 से अधिक सीटें मिलने का भरोसा है, जबकि विपक्ष ने इन सर्वेक्षणों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।
 
भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि ‘अबकी बार, 300 के पार’ नारा न रहकर अब एग्जिट पोल भी हकीकत में बदल गया है। पार्टी को पूरे देश से जो फीडबैक मिल रही है, उससे वह पूरी तरह आश्वस्त हैं कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
 
उन्होंने दक्षिण के राज्यों कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना में अच्छे प्रदर्शन का दावा करते हुए कहा कि कर्नाटक में भाजपा को 28 में से 21 से 24 सीटें मिल रही हैं। तमिलनाडु में भी राजग को अच्छी संख्या में सीटें मिलेंगी और केरल में भी उसका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।
 
ममता ने तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सर्वेक्षणों को गलत बताते हुए कहा कि मैं एग्जिट पोल के गपशप पर यकीन नहीं करती। यह लोगों का ध्यान इस गपशप की ओर भटकाकर हजारों की संख्या में ईवीएम से छेड़छाड़ या ईवीएम बदलने की साजिश है। मैं सभी विपक्षी दलों से एकजुट और मजबूत बने रहने की अपील करती हूं। हम यह लड़ाई मिलकर लड़ेंगे। पार्टी के एक अन्य नेता डेरिक ओ ब्रायन ने कहा कि एग्जिट पोल के अनुमान भ्रामक हैं। 
 
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कुछ प्रदेशों में जहां पिछली बार राजग को 90 से शत-प्रतिशत तक सीटें मिली थीं, कुछ सीटें कम हो सकती हैं, लेकिन उसकी जगह नए प्रदेश जुड़ जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में पार्टी सभी 10 सीटों पर विजयी होगी। पश्चिम बंगाल में उसे 20 से 25 सीटें मिलेंगी।
 
उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस बार सरकार के पक्ष में लहर है। राज्य में पारदर्शी सरकार है जिसने केंद्र सरकार की योजनाओं को अच्छी तरह लागू किया है। राज्य के 3,500 गांवों में चौबीस घंटे बिजली मिल रही है। शिक्षा में सरकार ने अच्छा काम किया है। किसानों का भी पूरा ख्याल रखा गया।
 
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री एवं भाजपा नेता श्रीकांत शर्मा ने एग्जिट पोल के अनुमान पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह मजबूत प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा का चुनाव है। सरकार ने अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को मजबूत बनाने का काम किया है। अंधेरी झोपड़ियों तक बिजली पहुंचाई और आतंकवाद के खिलाफ कठोर नीति अपनाई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा पिछली बार से भी ज्यादा सीटें जीतेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

​Waqf Umeed Portal : वक्फ संपत्तियों को लेकर सरकार का एक और बड़ा फैसला, 6 जून को लॉन्च करेगी पोर्टल 'उम्मीद', प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन होगा जरूरी

1 करोड़ कैश, 3.5 KG सोना, IRS ऑफिसर के ठिकानों पर CBI का सर्च ऑपरेशन

रूस ने फिर ठुकराया सीजफायर, इस्तांबुल में घंटाभर चली यूक्रेन से बातचीत की नौटंकी

Indigo विमान से पक्षी टकराया, रांची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, 175 यात्री सुरक्षित

MP : ​पहली बार पचमढ़ी के राजभवन में होगी मोहन सरकार की कैबिनेट, जानें क्या है इस ऐतिहासिक इमारत का इतिहास

अगला लेख