लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में भी गूगल ने बनाया डूडल

Webdunia
गुरुवार, 18 अप्रैल 2019 (09:56 IST)
नई दिल्ली। सर्च इंजन गूगल ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदाताओं को वोट डालने को लेकर प्रोत्साहित करने के लिए गुरुवार को भी डूडल बनाया। यह डूडल भी पहले चरण में बनाए डूडल की तरह ही है और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सर्च इंजन के मुख्य पृष्ठ पर अंग्रेजी में नीले, लाल, पीले और हरे रंग में गूगल लिखा है। गूगल के हिज्जे के तीसरे अक्षर (अंग्रेजी के) ‘ओ’ पर एक उंगली दिख रही है, जिसके नाखून पर स्याही लगी है। भारत में वोट डालने के बाद यह स्याही मतदाताओं की उंगली पर लगाई जाती है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 राज्यों और एक केन्द्रशासित प्रदेश पुडुचेरी की 95 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। दूसरे चरण में 95 सीटों पर 15.8 करोड़ मतदाता कुल 1635 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। लोकसभा की 543 सीटों के लिए सात चरणों में चुनाव होना है। मतगणना 23 मई को होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

Lok Sabha Election : गुजरात में BJP की पूनम माडम सबसे अमीर उम्मीवार, BSP की रेखा सबसे गरीब

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

अगला लेख