गौतम गंभीर की आप को चुनौती, ...तो मैं सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटक जाऊंगा

Webdunia
शुक्रवार, 10 मई 2019 (18:40 IST)
नई दिल्ली। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख करीब आ रही है नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है। पूर्वी दिल्ली से आप उम्मीदवार आतिशी मर्लिना के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर ने आम आदमी पार्टी को एक बार फिर चुनौती दी है। 
 
गंभीर ने ट्‍वीट कर कहा कि मेरी अरविन्द केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को तीसरी चुनौती है कि यदि पर्चा कांड में उनके खिलाफ आरोप साबित होते हैं तो वे लोगों के बीच फांसी पर लटक जाएंगे। उन्होंने ट्‍वीट में आगे लिखा कि यदि मेरे खिलाफ आरोप साबित नहीं हों तो अरविन्द केजरीवाल राजनीति छोड़ दें। क्या स्वीकार है?
इससे पहले गंभीर ने चुनौती दी थी कि आरोप साबित होते हैं तो वे अपनी उम्मीदवारी वापस ले लेंगे। इसके साथ ही गंभीर ने कहा था कि उन्हें शर्म आती है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्वी दिल्ली की इस सीट पर गंभीर का आप प्रत्याशी आतिशी मर्लिना एवं कांग्रेस के प्रत्याशी अरविंदरसिंह लवली से है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

EC से सवाल, 190 सीटों का वोटिंग पर्सेंट आने में इतना समय क्यों लगा?

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

उज्जैन के दंडी आश्रम में आचार्य और सेवादार ने 19 बच्चों से किया यौन कुकर्म, FIR दर्ज

2500 वीडियो क्लिप, 17 साल पुराना ड्राइवर, कर्नाटक के इस कांड को क्‍यों कहा जा रहा भारत का सबसे बड़ा sex scandal?

प्रज्वल रेवन्ना sex scandal को लेकर राहुल ने बोला पीएम मोदी पर तीखा हमला

19 साल बाद संजय निरुपम की घर वापसी, शिंदे की शिवसेना में होंगे शामिल

Lok Sabha Elections 2024 : बनासकांठा में बोले PM मोदी, कांग्रेस लिखकर दे धर्म के आधार पर नहीं देगी आरक्षण

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

UP : राजगुरु, बिस्मिल, भगत सिंह, देश के शहीदों से मुख्तार की तुलना, अफजाल अंसारी का वीडियो वायरल

Supreme Court Updates : सुप्रीम कोर्ट के जज जब सुनाने लगे अपना दर्द - संडे-मंडे तो छोड़िए त्योहारों पर भी चैन नहीं

अगला लेख