Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ममता बनर्जी ने राहुल गांधी का उड़ाया मजाक, कहा- अभी बच्चे हैं

हमें फॉलो करें ममता बनर्जी ने राहुल गांधी का उड़ाया मजाक, कहा- अभी बच्चे हैं
, बुधवार, 27 मार्च 2019 (23:58 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी सरकार के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों को बुधवार को खारिज कर दिया और कहा कि ‘वे अभी बच्चे हैं।’ 
 
उन्होंने राष्ट्रीय चुनाव से पहले राहुल के न्यूनतम आय वादे पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। ममता ने कहा कि उन्होंने (राहुल) वही कहा है जो महसूस किया। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगी। वे अभी बच्चे हैं। मैं इस बारे में क्या कहूंगी?
 
न्यूनतम आय के राहुल के वादे के बारे में पूछे जाने पर ममता ने कहा कि कांग्रेस एक घोषणा की है और हमारे लिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।
 
राहुल ने पिछले हफ्ते माल्दा में एक चुनावी रैली में आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रहे हैं।
 
उन्होंने यह आरोप भी लगाया था कि बंगाल में कोई बदलाव नहीं हुआ और ममता के कार्यकाल में राज्य में कोई विकास नहीं हुआ। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोलकाता नाइटराइडर्स-किंग्स इलेवन पंजाब मैच के हाईलाइट्‍स