Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हॉलीवुड स्टार्स की तुलना में राजनीति के आकाश पर चमक नहीं बिखेर पाते बॉलीवुड सितारे

हमें फॉलो करें हॉलीवुड स्टार्स की तुलना में राजनीति के आकाश पर चमक नहीं बिखेर पाते बॉलीवुड सितारे
, बुधवार, 27 मार्च 2019 (21:12 IST)
मुंबई। बॉलीवुड सितारों पर अक्सर यह इल्जाम लगता है कि वे हॉलीवुड अभिनेताओं की तुलना में राजनीतिक रूप से कमजोर नेता साबित होते हैं, लेकिन इसके बाद भी मुंबई फिल्म उद्योग के जुड़े लोगों की अभिनय की पारी खत्म होने के बाद राजनीति में दूसरी पारी की शुरुआत का सिलसिला थमा नहीं है और इसकी बुधवार को कांग्रेस में शामिल हुई उर्मिला मातोंडकर इसकी नई मिसाल है।
 
कुछ सितारे मसलन जया प्रदा, जया बच्चन, राजबब्बर और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे लोगों को भले की कामयाबी मिली हो लेकिन अमिताभ बच्चन और गोविंदा जैसे सितारों का राजनीतिक जीवन लंबा नहीं खिंच सका।
 
जैसे जैसे देश चुनावी बुखार की गिरफ्त में आ रहा है, यह बात जोर पकड़ रही है कि सलमान खान और संजय दत्त राजनीति में कूद सकते हैं। हालांकि वे इससे इंकार कर चुके हैं।
 
रूपहले पर्दे पर कामयाबी पाने के बाद सियासत में भी सम्मान पाने वाले चंद लोगों में सुनील दत्त का नाम भी शामिल है। 
 
कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित उर्मिला : उर्मिला ने पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस की मुंबई इकाई के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा और पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।
 
गांधी ने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए ट्वीट किया कि उर्मिला मातोंडकरजी का कांग्रेस में स्वागत है। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।
 
कांग्रेस में शामिल होने के बाद उर्मिला ने कहा कि सक्रिय राजनीति में यह मेरा पहला कदम है। मैं राजनीति में ग्लैमर के कारण नहीं आई हूं। मैं विचारधारा के कारण कांग्रेस में आई हूं। आज अभिव्यक्ति की आजादी पर सवाल खड़े हो गए हैं। बेरोजगारी काफी बढ़ गई है। 
 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व के बारे में उन्होंने कहा कि देश को सबको साथ में लेकर चलने वाला नेता चाहिए, ऐसा नेता जो भेदभाव नहीं करता हो। राहुल देश के एकमात्र नेता हैं जो सबको साथ लेकर चल सकते हैं। 
webdunia
मुंबई उत्तर से लड़ सकती हैं चुनाव : फिल्म ‘मासूम’ से बतौर बाल कलाकार और ‘रंगीला’ से बतौर अभिनेत्री हिन्दी सिनेमा में अपनी धाक जमाने वाली उर्मिला मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि पार्टी की ओर से फिलहाल कोई पुष्टि नहीं हुई है। उर्मिला 1990 के दशक में हिन्दी सिनेमा की शीर्ष अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं। उन्होंने ‘रंगीला, ‘सत्या, ‘खूबसूरत', ‘जुदाई’ ‘जंगल’ और कई कामयाब फिल्मों में काम किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

KKRvKXIP : किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइटराइडर्स मैच का ताजा हाल