लोकसभा चुनाव 2019 : विदाई की रस्म से पहले दूल्हे के साथ मतदान केंद्र पहुंची दुल्हन

Webdunia
रविवार, 19 मई 2019 (18:15 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर लोकसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र में रविवार को लोग तब सुखद आश्चर्य से भर गए, जब एक दुल्हन अपने दूल्हे के साथ वोट डालने अचानक वहां पहुंच गई।
 
यह नजारा शहर के नयापुरा में बने मतदान केंद्र में नजर आया। परिणय सूत्र में कल शनिवार रात ही बंधीं सोनल यादव ने इस केंद्र में दुल्हन के श्रृंगार में वोट डाला। सोनल के साथ उनके पति गौरव यादव भी थे, जो दूल्हे के लिबास में अपनी ब्याहता का हाथ थामकर उन्हें मतदान केंद्र तक ले जाते दिखाई दिए।
 
सोनल के परिजनों ने बताया कि वधू के मतदान के बाद मायके से उसकी विदाई की रस्म पूरी की गई तब तक बारात रुकी रही। शहर में मतदान के कुछ और दिलचस्प रंग दिखाई दिए।
 
अधिकारियों ने बताया कि लोकमान्य नगर में रहने वाले 101 वर्षीय मतदाता मधुकर वीरकर ने लोकतंत्र के इस महापर्व में वोट डाला। उन्हें उनके परिजन व्हीलचेयर पर बैठाकर मतदान केंद्र तक लाए। शहर के एक अन्य शतायु मतदाता सुंदरलाल महाजन ने अपने परिवार की 4 पीढ़ियों के साथ मतदान किया। महाजन परिवार अग्रसेन नगर में रहता है।
 
रमजान के त्योहारी माहौल के बीच शहर के मुस्लिम बहुल खजराना क्षेत्र में भी मतदाताओं का उत्साह नजर आया। इस इलाके के मतदान केंद्र में कतार में लगे एक रोजेदार ने कहा कि यह महज अफवाह थी कि रमजान के दौरान कई लोगों के रोजा (उपवास) रखने के चलते मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत गिर सकता है। मतदान मुल्क के प्रति हमारा फर्ज है और हमने इसे निभाया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कन्हैया कुमार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, जानिए क्‍या है मामला

आंध्रप्रदेश में पटाखा बनाने वाली यूनिट में विस्फोट से 8 की मौत, 6 घायल

आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, पार्टी में वापस लेने की अपील, बोले- अब नहीं करूंगा कोई गलती

बंगाल में बांग्लादेश जैसे हालात, महिलाओं के साथ छेड़छाड़, घरों पर फेंके बम, पलायन को मजबूर 400 लोग

अमेरिका ने टैरिफ से दी राहत, चीन की तुलना में भारत को 20 फीसदी सस्ता पड़ेगा निर्यात

सभी देखें

नवीनतम

Volkswagen Tiguan R-Line : 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, 9 एयरबैग! फॉक्सवैगन ने लॉन्च की धांसू SUV

Weather Update : बंगाल में आंधी और बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

बंगाल में वक्फ पर बवाल, मुर्शिदाबाद के बाद 24 परगना में हिंसा, तोड़फोड़, गाड़ियों में लगाई आग

किसने लगाए दिग्विजय सिंह के खिलाफ गद्दार वाले पोस्टर

लश्कर-ए-लूट पर सर्जिकल स्ट्राइक है वक्फ संशोधन अधिनियम : मुख्तार अब्बास नकवी

अगला लेख