सीटों पर सपा, बसपा, रालोद के बीच मतभेद नहीं, एकसाथ करेंगे भाजपा का सामना

Webdunia
रविवार, 10 मार्च 2019 (13:47 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सपा, बसपा और रालोद के बीच सीट बंटवारे को लेकर कोई मतभेद नहीं है और तीनों दल एकसाथ भाजपा के खिलाफ मैदान में उतरने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन का फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अपनी मर्जी से नहीं लिया है बल्कि यह कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया के आधार पर लिया गया है।
 
समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने सपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन के तहत मथुरा, बागपत और मुजफ्फरनगर लोकसभा सीटों पर राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के मैदान में उतरने की पिछले सप्ताह घोषणा की थी।
 
जयंत चौधरी ने एक साक्षात्कार में कहा कि उनके पिता एवं पार्टी अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है जबकि वह बागपत से मैदान में उतरने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मथुरा सीट पर पार्टी जल्द निर्णय करेगी।
 
यह पूछे जाने पर कि तीनों दलों के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर लंबे समय से चली आ रही सीट बंटवारे की वार्ता से कैसे जुड़ पाएंगे, जयंत ने कहा कि उनका मानना है कि क्षेत्रिय दलों का उनके कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल है।
 
उन्होंने कहा, 'गठबंधन का निर्णय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अपनी मर्जी से नहीं किया है बल्कि यह कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया के आधार पर लिया गया है। यही वजह है कि आपको बसपा, सपा और रालोद के बीच सीट बंटवारें और तालमेल की कोई समस्या नजर नहीं आ रहा है। इसका मतलब है कि मैदान हमारे लिए पहले ही तैयार है। अब हमें बस अभियान जारी रखना है।' (भाषा)  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aadhaar Card की नहीं पड़ेगी जरूरत, QR से मिलेगी डिटेल, क्या है Aadhaar Authentication App जुड़े सवालों के जवाब

कहां गई 56 इंच की छाती, Waqf law संविधान विरोधी, अहमदाबाद अधिवेशन में राहुल गांधी की चेतावनी- देश में आने वाला है आर्थिक तूफान

Tariff War : चीन ने अमेरिका पर लगाया 84% टैरिफ; ट्रंप को दे दी खुली चेतावनी- झुकेंगे नहीं

मोदी के गढ़ गुजरात से राहुल गांधी की जाति जनगणना की हुंकार, OBC वोटर्स को साधने की कवायद

क्या अमेरिका के जाल में फंस रहा है भारत, अर्थशास्त्री की चेतावनी - न बने चीन का मोहरा

सभी देखें

नवीनतम

गडकरी ने किया दावा, 2 साल में MP में राष्ट्रीय राजमार्ग का नेटवर्क अमेरिका से भी अच्छा होगा

भारत के इस पड़ोसी देश में मिलता है दुबई से भी सस्ता सोना, घूमने जाएं तो लाना ना भूलें

क्या नीतीश कुमार होंगे उपप्रधानमंत्री, भाजपा नेता ने की मांग

चिदंबरम ने मोदी सरकार को क्यों नहीं दिया तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण का श्रेय, जानिए क्या कहा?

मध्यप्रदेश में मौसम उगलेगा आग, गर्मी तोड़ देगी सारे रिकॉर्ड, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

अगला लेख