Hanuman Chalisa

सिब्बल का सवाल, क्या भाजपा कह रही है कि दो पूर्व सेना प्रमुख सर्जिकल स्ट्राइक पर झूठ बोल रहे हैं

Webdunia
रविवार, 5 मई 2019 (08:11 IST)
नई दिल्ली। भाजपा पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि सेना के दो पूर्व प्रमुखों ने बताया है कि 2008 से 2014 के बीच छह सर्जिकल स्ट्राइक हुई हैं। उन्होंने पूछा क्या सत्तारूढ़ पार्टी ये कहना चाहती है कि जो पूर्व सेना प्रमुखों ने कहा वो झूठ है?
 
भाजपा ने कांग्रेस पर सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे पर पलटी मारने का आरोप लगाया है और कहा है कि विपक्षी पार्टी पहले तो मोदी सरकार से सीमा पार की गई कार्रवाई का सबूत मांग रही थी और अब दावा कर रही है कि उसके शासन के दौरान छह ऐसे अभियान हुए हैं। इस पर पलटवार करते हुए सिब्बल ने कहा, दो (पूर्व) सेना प्रमुखों ने कहा है कि 2008 से 2014 के बीच छह सर्जिकल स्ट्राइकें हुई हैं। क्या भाजपा यह कहना चाहती है कि यह झूठ है?
 
उन्होंने कहा, 'दूसरी बात यह है कि 2011 की सर्जिकल स्ट्राइक ‘ऑपरेशन जिंजर’ से जुड़े दस्तावेज मीडिया में प्रकाशित हुए हैं, क्या ये भी झूठ है। मुख्य मुद्दा यह है कि हमें आतंकवाद का खात्मा करना है।'
 
कांग्रेस नेता ने कहा, '(पूर्व प्रधानमंत्री) मनमोहन सिंह ने कभी अपनी पीठ नहीं थपथपाई। इस बारे में सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा। इसका श्रेय नहीं लिया। चुनाव के लिए यह जो कहा जा रहा है वो बचकाना है। असल आतंकवादी अब भी पाकिस्तान में है जो अब भी आतंकी हमले करने की कोशिश करते हैं।'
 
उन्होंने कहा कि कोई भी नहीं सकता है कि मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल में झूठ बोला है। अगर वह कहते हैं कि यह स्ट्राइक हुई हैं तो यह हुई हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लालू के यहां मची कलह, कौन हैं संजय यादव, परिवार में डाल रहे दरार

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव की 10 सबसे बड़ी जीत

क्या नीतीश के मुख्‍यमंत्री बनने में दिक्कत है? जानिए भाजपा ने क्या कहा

बिहार में कैसे बनी 12000 करोड़ की सरकार, गेम चेंजर रहा नीतीश मास्टरस्ट्रोक

राहुल गांधी ने बेगूसराय में तालाब में लगाई थी छलांग, यहां क्या हुआ कांग्रेस का हाल?

सभी देखें

नवीनतम

पीएसी की नई महिला बटालियन बनी ‘ऊदा देवी बटालियन’, CM योगी और राजनाथ सिंह ने किया प्रतिमा का अनावरण

Shimla : अवैध संजौली मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने पर 4 महिलाओं सहित 6 पर FIR

Rohini Acharya : रोहिणी आचार्य के आरोपों से मचा सियासी तूफान, कौन हैं तेजस्वी के करीबी रमीज नेमत

आरके सिंह पर BJP का बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

LinkedIn की नौकरी, थाईलैंड का झांसा और म्यांमार का कैदखाना, कानपुर युवक की दहला देने वाली दास्तान

अगला लेख