केजरीवाल बोले, मनोज तिवारी वोट मांगने आएं तो उन्हें घर से बाहर निकाल दीजिए

Webdunia
रविवार, 31 मार्च 2019 (08:07 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी को पूर्ण राज्य के दर्जे को लेकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के रूख की आलोचना की और कहा कि वोट मांगने के लिए आने पर लोगों को उन्हें अपने घरों से बाहर निकाल देना चाहिए।
 
यहां जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि तिवारी लोगों को बता रहे हैं कि राष्ट्रीय राजधानी को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता। 
 
उन्होंने कहा कि जब वह वोट मांगने के लिए आएं तो उन्हें अपने घरों से बाहर निकाल दीजिए क्योंकि अब वह कह रहे हैं कि राष्ट्रीय राजधानी को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता।
 
केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सबसे खराब चीज जो उन्होंने की, वह हिंदुओं को मुसलमानों के खिलाफ खड़ा करना। 
 
सीएम केजरीवाल ने कहा, 'उन्होंने देश का सांप्रदायिक सद्भाव खराब कर दिया। सदियों से हम सुनते आ रहे हैं कि हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई (आपस में हैं) भाई-भाई हैं लेकिन मोदी ने हिंदुओं को मुस्लिमों के खिलाफ करके, सब बिगाड़ दिया।' (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

Bihar: बाढ़ से मिलेगी निजात, कोसी मेची अंतरराज्यीय लिंक परियोजना को मिली मंजूरी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

प्रियंका गांधी का वायनाड में पर्यटन क्षमता बढ़ाने का आह्वान, दीर्घकालिक खाका तैयार करने को कहा

LIVE: म्यांमार से थाईलैंड तक भूकंप से तबाही, क्या बोले पीएम मोदी?

भारत ने वित्त वर्ष 2023-24 में 48 देशों से सोना आयात किया, सरकार ने संसद में दी जानकारी

अगला लेख