Festival Posters

खेलमंत्री राज्यवर्धन राठौर के सामने कांग्रेस की खिलाड़ी कृष्णा पूनिया, रोचक हुआ मुकाबला

Webdunia
मंगलवार, 2 अप्रैल 2019 (08:25 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार रात राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात में लोकसभा की नौ सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए। इनमें प्रमुख नाम राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा पूनिया का है जिनको केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के खिलाफ जयपुर ग्रामीण से टिकट दिया गया है।
 
पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक राजस्थान में छह, महाराष्ट्र में दो और गुजरात में एक सीट पर उम्मीदवार घोषित किया गया है। उम्मीदवारों में सबसे प्रमुख नाम कृष्णा पूनिया का है जो जयपुर ग्रामीण से ओलंपिक पदक विजेता राठौड़ को टक्कर देंगी।
 
चक्का फेंक खिलाड़ी रहीं कृष्णा ने राष्ट्रमंडल खेल 2010 में स्वर्ण पदक जीता था जबकि राठौड़ ने 2004 के एथेंस ओलंपिक में रजत पदक जीता था। कृष्णा पूनिया फिलहाल विधायक भी हैं।

दूसरी ओर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पहली बार जयपुर ग्रामीण से सांसद बनकर मोदी सरकार में सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री बने हैं। राठौड़ 2004 में एथेंस ओलम्पिक में रजत पदक, 2002 कॉमनवेल्थ गेम्स में दो स्वर्ण पदक तथा 2006 में हुए कॉमनवेल्थ में एक स्वर्ण तथा एक रजत तथा 2006 में  एथेंस गेम्स में एक रजत तथा एक कांस्य पदक जीता था।
 
इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश एवं कुछ अन्य राज्यों के लिए कुल 315 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां

दुबई में गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्‍या, जानिए किसने ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

बिहार में NDA की जीत के 5 बड़े कारण, आखिर कैसे जीता बिहार?

क्यों फीका पड़ा तेजस्वी यादव का 'तेज'? तेज प्रताप का चौंकाने वाला हाल और RJD-कांग्रेस की हार के कारण?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: श्रीनगर में फटा फरीदाबाद से बरामद अमोनियम नाइट्रेट, 10 की मौत

साजिश नहीं हादसा, श्रीनगर ब्लास्ट पर क्या बोले जम्मू कश्मीर के डीजीपी?

बिहार चुनाव : भाजपा से ज्यादा वोट पाकर भी कैसे हार गई तेजस्वी की राजद?

श्रीनगर के पुलिस स्टेशन में विस्फोट, नायब तहसीलदार समेत 9 लोगों की मौत

बिहार चुनाव की 5 सबसे छोटी जीत, कोई 27 वोटों से जीता तो किसी को 30 वोट से मिली जीत

अगला लेख