अमित शाह को हत्या का आरोपी बताने पर राहुल गांधी को कानूनी नोटिस

विशेष प्रतिनिधि
रविवार, 28 अप्रैल 2019 (17:57 IST)
भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को कानूनी नोटिस भेजा है। जबलपुर के सिहोरा में चुनावी सभा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को हत्या का आरोपी बताने पर आहत होकर प्रभात झा ने राहुल को यह कानूनी नोटिस भेजा है।
 
प्रभात झा का कहना है कि राहुल गांधी का शाह को लेकर दिया बयान अत्यंत निम्न स्तरीय और अपमानजनक है। प्रभात झा ने नोटिस के जरिए राहुल गांधी से तीन दिन में माफी मांगने और बयान पर खेद जताने की मांग की है और अगर राहुल ऐसा नहीं करते हैं तो भोपाल की कोर्ट में मानहानि का केस करेंगे।
आदिवासियों के बयान पर भी नोटिस : प्रभात झा ने राहुल गांधी के शहडोल में चुनावी सभा के दौरान आदिवासियों को लेकर बनाए गए नए कानून के बारे में गलत जानकारी देने पर भी नोटिस दिया है।
 
प्रभात झा का आरोप है कि राहुल गांधी ने सभा में कहा कि केंद्र सरकार ने आदिवासियों को गोली मारने का कानून बनाया है। 
 
प्रभात झा का कहना है कि आदिवासियों को गुमराह करने के लिए और वोट की लालच के लिए राहुल ने झूठ बोला है। इसके लिए राहुल गांधी को कानूनी नोटिस जारी किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख