लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची जारी, रायबरेली से सोनिया और अमेठी से राहुल उम्मीदवार

Webdunia
गुरुवार, 7 मार्च 2019 (21:27 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को उत्तर प्रदेश और गुजरात की 15 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की जिसमें संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के भी नाम हैं जो इस बार भी अपनी परंपरागत सीटें क्रमश: रायबरेली और अमेठी से चुनाव लड़ेंगे।
 
सूत्रों के मुताबिक पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इस सूची को मंजूरी मिली। पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लिए 11 और गुजरात के लिए चार उम्मीदवार घोषित किए हैं।
 
रायबरेली लोकसभा सीट के लिए सोनिया गांधी के उम्मीदवारी की घोषणा के साथ ही उन अटकलों पर विराम लग गया जिनमें कहा जा रहा था कि संप्रग प्रमुख शायद स्वास्थ्य कारणों से इस बार चुनाव नहीं लड़ें और उनके स्थान पर उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी मैदान में उतरें।
 
 
इसी तरह उन्नाव से अनु टंडन, अकबरपुर से राजाराम पाल और जालौन से बृजलाल खबरी को टिकट दिया गया है।
 
गुजरात में अहमदाबाद-पश्चिम से राजू परमार, आणंद से भरत सिंह सोलंकी, वडोदरा से प्रशांत पटेल और छोटा उदयपुर से रंजीत मोहनसिंह राठवा को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
 
उत्तर प्रदेश के लिए घोषित 11 नामों में से दो नाम ऐसे हैं जो अतीत विवादों में रह चुके हैं। सहारनपुर से कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद ने 2014 के लोकसभा चुनाव के समय प्रधानमंत्री (गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री) नरेंद्र मोदी के बारे में विवादित बयान दिया था।
 
अकबरपुर से उम्मीदवार घोषित किए गए राजाराम पाल का नाम 2005 के 'पैसे लेकर प्रश्न पूछने' के बहुचर्चित स्टिंग मामले में आया था। उस वक्त पाल बसपा के सांसद थे। (भाषा)
Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!

यूपी में पीएम मोदी की 3 सभाएं, अमेठी में अमित शाह और राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन

PM मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज, बोले- बिखर जाएगा गठबंधन, राहुल-अखिलेश चले जाएंगे विदेश

स्वाति मालीवाल से बदसलूकी केस में FIR, कहा- मेरे साथ जो हुआ, बहुत बुरा था

आंध्र हिंसा मामला : केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां रहेंगी तैनात, चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय को दिए निर्देश