यूपी में भाजपा को बड़ा घाटा, बिहार में NDA को बढ़त

Webdunia
रविवार, 19 मई 2019 (21:02 IST)
नई दिल्ली। एक्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक भाजपा नीत एनडीए केन्द्र में एक बार फिर सत्तारूढ़ होती दिख रही है, लेकिन उत्तरप्रदेश में भाजपा को बड़ा घाटा होता दिख रहा है। दूसरी ओर बिहार में एनडीए को फायदा होता दिख रहा है।
 
एबीपी एग्जिट पोल के मुताबिक यूपी में एनडीए को 22 सीटें मिल सकती हैं, जो कि पिछले चुनाव की तुलना में 51 कम हैं। दूसरी ओर इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक यूपी में एनडीए को 62 से 68 सीटें मिल सकती हैं। सभी एग्जिट पोल के औसत पर जाएं तो एनडीए को यहां अधिक से अधिक 40 सीटें मिल सकती हैं।
 
यूपी में यदि एनडीए को 40 सीटें भी मिलती हैं तो भी उसे करीब 33 सीटों का नुकसान तो होने ही जा रहा है। दूसरी ओर प्रियंका गांधी वाड्रा की ताबड़तोड़ सभाओं के बावजूद कांग्रेस को कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है। एबीपी पोल के मुताबिक कांग्रेस को सिर्फ 2 सीटें मिलती दिख रही हैं। अर्थात पूर्व की तरह कांग्रेस अमेठी और रायबरेली सीटें जीत सकती है।
 
बहुमत के आंकड़े को पार कर सकता है NDA
 
यूपी में सबसे बड़ा फायदा यदि किसी को हो रहा है कि तो वह है सपा, बसपा और रालोद के गठबंधन को। यहां गठबंधन के खाते में 56 सीटें तक मिल सकती हैं। मायावती की बसपा के लिहाज से यह परिणाम इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि पिछले चुनाव में बसपा राज्य में खाता भी नहीं खोल पाई थी।

लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल के सभी नतीजे

बिहार में एनडीए फायदे में : भाजपा, जदयू और लोजपा (एनडीए) बिहार में अच्छा प्रदर्शन करती दिख रही है। बिहार में एनडीए के खाते में 34 सीटें आ सकती हैं, जबकि महागठबंधन (यूपीए) को मात्र 6 सीटों पर सिमटता हुआ दिख रहा है। माना जा रहा है कि पाटलीपुत्र सीट से लालू की बेटी मीसा भारती और सारण से उनके समधी चंद्रिका राय चुनाव हार सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

BJP ने EC से की राहुल गांधी की शिकायत, सैनिकों पर दिया था बयान

Money Laundering Case : अतीक अहमद की पत्नी के खिलाफ ED की चार्जशीट दाखिल, करोड़ों रुपए की वसूली का आरोप

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

अगला लेख