लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 91 सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 11 अप्रैल को होगा मतदान

Webdunia
मंगलवार, 9 अप्रैल 2019 (19:24 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 11 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम थम गया। पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा।
 
आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण के मतदान वाली 91 सीटों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू होगा। इनमें से कुछ सीटों पर शाम 4 बजे तक, कुछ पर 5 बजे तक और कुछ सीटों पर 6 बजे तक मतदान होगा। 
 
निर्वाचन नियमों के अनुसार मतदान खत्म होने के समय से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थम जाता है। इसके मुताबिक जिन सीटों पर शाम 4 बजे तक मतदान है, उन सीटों पर मंगलवार शाम 4 बजे से प्रचार थम गया। इसी प्रकार 5 और 6 बजे तक मतदान वाली सीटों पर आज शाम 5 बजे और 6 बजे से प्रचार पर पाबंदी लागू हो गई। 
 
उत्तरप्रदेश की 8 और पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक और बिहार, मणिपुर, मेघालय, नगालैंड और ओडिशा में सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा।
 
चुनाव आचार संहिता के मुताबिक मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार अभियान थमने के दौरान सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अलावा जनसभा या किसी अन्य माध्यम से प्रचार प्रतिबंधित रहेगा।
 
चुनाव आयोग द्वारा पहले चरण के मतदान के लिए 18 मार्च को अधिसूचना जारी होने के बाद प्रचार अभियान जोर शोर से शुरू हो गया था।
 
आयोग ने 17वीं लोकसभा के गठन के लिए 543 सीटों पर 7 चरण में होने वाले चुनाव का कार्यक्रम 10 मार्च को घोषित किया था। 
 
पहले चरण में आंध्रप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, उत्तराखंड, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और तेलंगाना की सभी लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। 
 
इसके अलावा उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों (सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और नोएडा) और बिहार की चार सीटों (औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई), असम की पांच और महाराष्ट्र की सात, ओडिशा की चार और पश्चिम बंगाल की दो सीटों के लिए मतदान होगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

इंडिगो विमान में बम की अफवाह से हड़कंप, टॉयलेट में टिशू पेपर पर लिखा था bomb

लोकसभा चुनाव 2024 : आपका निजी डेटा कैसे पहुंच जाता है, राजनीतिक पार्टियों के पास

Live : इंडिगो विमान में बम की खबर अफवाह निकली, टॉयलेट में टिशू पेपर पर लिखा था बम

Rajkot Gaming Zone Fire : 3 आरोपियों को 14 दिन की हिरासत, जांच में नहीं कर रहे सहयोग

Weather Updates : देश में 17 स्थानों पर पारा 48 के पार, 3 दिन बाद इन इलाकों में मिल सकती है राहत

अगला लेख