लोकसभा चुनाव 2019 : यहां बनती है चुनाव में उंगली में लगने वाली पक्की स्याही, लोकसभा चुनाव के लिए मिला 26 लाख बोतलों का ऑर्डर

Webdunia
सोमवार, 25 मार्च 2019 (13:56 IST)
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों से पहले 33 करोड़ रुपए की कीमत पर पक्की स्याही की 26 लाख बोतलों का ऑर्डर दिया है। 7 चरणों में होने वाले चुनाव 11 अप्रैल से शुरू होकर 19 मई को संपन्न होंगे।
 
चुनाव आयोग ने 2014 लोकसभा चुनावों में 21.5 लाख शीशियां मंगाई थी, जो इस साल के मुकाबले 4.5 लाख कम थीं। कर्नाटक सरकार का उपक्रम मैसूर पेंट्स एंड वार्निश लिमिटेड चुनाव आयोग के लिए पक्की स्याही बनाने के लिए अधिकृत एकमात्र निर्माता है।
 
मैसूर पेंट्स के प्रबंध निदेशक चंद्रशेखर डोडामनी ने बताया कि कंपनी को चुनाव आयोग से 10-10 क्यूबिक सेंटीमीटर की 26 लाख शीशियां बनाने का ऑर्डर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि संभावित टर्नओवर करीब 33 करोड़ रुपए का है। डोडामनी ने बताया कि इस बार पिछले आम चुनावों के मुकाबले 4.5 लाख शीशियां ज्यादा मंगाई गई हैं। मैसूर पेंट्स विश्वभर में 30 से ज्यादा देशों को पक्की स्याही निर्यात करता है।
 
चुनाव आयोग ने 1962 में कानून मंत्रालय, राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला और राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम के साथ मिलकर मैसूर पेंट्स के साथ लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में पक्की स्याही की आपूर्ति के लिए अनुबंध किया था। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

UP : मथुरा में होली पर दलितों को जबरन लगाया रंग, एक-दूसरे पर किया हमला, 42 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

UP : मथुरा में महिला से दुष्‍कर्म, दोषी तांत्रिक को 10 साल की सजा

UP : नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Farmers Protest : किसानों ने जलाए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का किया विरोध

LIVE : यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

अगला लेख