Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सेना और सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मांगे वोट

Advertiesment
हमें फॉलो करें Lok Sabha Elections 2019

विशेष प्रतिनिधि

, शुक्रवार, 26 अप्रैल 2019 (21:19 IST)
भोपाल। अपने विवादित बयानों के चलते लगातार चर्चा में भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अब सेना और सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर वोट मांग कर विवादों में आ गई है। 
 
चुनाव प्रचार के लिए भोपाल के बैरागढ़ इलाके में पहुंचीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि सैनिकों का अपमान कोई नहीं कर पाए इसके लिए भाजपा को जिताना है क्योंकि भाजपा ही आपके स्वाभिमान को बरकरार रख सकती है। भाजपा ही देश के दुश्मनों को सर्जिकल स्ट्राइक करके निपटा सकती है।
 
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने सेना और सर्जिकल स्ट्राइक पर बयान देकर चुनाव आयोग के उन निर्देशों की अनदेखी की है, जिसमें आयोग ने चुनावी मंचों पर सेना और सर्जिकल स्ट्राइक के नाम के इस्तेमाल पर रोक लगा रखी है। वहीं, कांग्रेस ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान की शिकायत चुनाव आयोग से की है।
 
इससे पहले साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उनके विवादित बयानों के चलने चुनाव आयोग से नोटिस मिल चुका है। शुक्रवार को ही दिग्विजय को आतंकी कहने पर आयोग ने साध्वी को नोटिस दिया है। ऐसे में सवाल ये उठ रहा हैं कि क्या साध्वी ठाकुर को चुनाव आयोग की गाइड लाइन के बारे में नहीं पता है या वो जानबूझकर ऐसे बयान दे रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कानपुर में दो दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, गठबंधन बना मुसीबत