लोकसभा चुनाव 2019 : बैंक से 10 लाख रुपए निकालने जा रहे हैं तो आयकर विभाग को जरूर करें इन्फार्म, वरना

Webdunia
मंगलवार, 19 मार्च 2019 (19:44 IST)
नई दिल्ली। आयकर विभाग के जांच निदेशालय ने आम चुनाव में अघोषित धनराशि के उपयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से टोल फ्री नंबर 1800117574 जारी किया है, जिस पर इस तरह के लेन-देन के बारे में जानकारी दी जा सकती है। इसके साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारियों को भी बैंक खाते से 10 लाख रुपए से अधिक की निकासी करने वालों के बारे में आयकर विभाग को जानकारी देने के लिए कहा गया है। 
 
सूत्रों ने कहा कि कार्यालय आयकर महानिदेशक (अन्वेषण) दिल्ली ने चुनाव आयोग की सलाह पर यह टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। पूरे देश में 25 कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं और प्रत्येक क्षेत्र के लिए एक-एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। ये नोडल अधिकारी संबंधित क्षेत्र के आयकर के प्रमुख निदेशक से सलाह मशविरा कर प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच पड़ताल या सर्वे के लिए वांरट प्राप्त करेंगे।
 
आम चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू होने के कारण कोई भी व्यक्ति 10 लाख रुपए से अधिक राशि या एक किलोग्राम सर्राफा (सोना-चांदी) लेकर नहीं चल सकता है। यदि कोई व्यक्ति लेकर चलता है तो उसे नकद या सर्राफा के बारे में साक्ष्य लेकर चलना होगा। साक्ष्य पुख्ता नहीं पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आयकर विभाग आवश्यक कार्रवाई करेगा।
 
इसके साथ ही जिला निर्चावन अधिकारी को खाते से 10 लाख रुपए से अधिक की राशि निकासी करने वालों के बारे में जानकारी जुटाकर कंट्रोल रूम को देनी होगी। इसके बाद आयकर विभाग इसकी जांच पड़ताल कर सकता है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख