चुनावी रण में आते ही दिग्विजय का सच से सामना, कहा भोपाल जीत गए तो 20 से ज्यादा सीटें जीतेंगे

विकास सिंह
बुधवार, 27 मार्च 2019 (22:26 IST)
भोपाल। भोपाल के चुनावी रण में कूदने के साथ ही लगता है कि दिग्विजय सिंह का सच से सामना हो गया है। तीस साल से बीजेपी के किले में तब्दील भोपाल लोकसभा सीट को जीतने के लिए इस बार कांग्रेस ने अपने सबसे चेहरे और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर दांव लगाया हैं। 
 
भोपाल से उम्मीदवार बनने के बाद बुधवार को पहली बार भोपाल पुहंचे दिग्विजय सिंह ने इसे कांग्रेस के लिए टफ सीन माना।
 
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के टिप्स देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर कांग्रेस भोपाल सीट जीत लेती है तो पार्टी सूबे में 20 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल कर लेगी।
 
दिग्विजय सिंह ने कहा कि भोपाल, इंदौर और विदिशा तीन ऐसी सीटें हैं, जहां कांग्रेस को लंबे समय से जीत हासिल नहीं हुई है इसलिए कांग्रेस इस बार इन सीटों पर जीत हासिल करने के लिए पूरा जोर लगाएगी।
 
इसके कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ अभी चुनावी मैदान में डट जाना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव कोई प्रत्याशी नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी लड़ रही है इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करना चाहिए।
 
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी माना था टफ सीट : दिग्विजय सिंह से पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी भोपाल को टफ सीट बताते हुए कहा था कि उनके कहने पर दिग्विजय सिंह राजगढ़ छोड़कर भोपाल से चुनाव लड़ने को तैयार हुए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी का बंगाल दौरा, काफिले को देखने उमड़ी भारी भीड़, लगे 'जय श्रीराम' के नारे

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

IIT खड़गपुर में फंदे से लटका मिला छात्र का शव, परिसर में इस तरह का चौथा मामला

दिल्ली में 130 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल दो भाई गिरफ्तार

Chhattisgarh : नारायणपुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर

अगला लेख