फिल्म स्टार रवि किशन बने गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी, जूतेबाज सांसद का टिकट कटा

Webdunia
सोमवार, 15 अप्रैल 2019 (17:36 IST)
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा ने भोजपुरी फिल्मों के स्टार रवि किशन को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर 1991 से 2017 तक योगी आदित्यनाथ मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं, लेकिन योगी के इस्तीफे के बाद हुए उपचुनाव में यह सीट भाजपा के हाथ से निकल गई थी। 
 
भाजपा ने उत्तर प्रदेश के लिए सात और उम्मीदवारों की सूची जारी की है। प्रतापगढ़ से संगमलाल गुप्ता, अंबेडकरनगर से मुकुट बिहारी, जौनपुर से केपी सिंह, भदोही से रमेश बिंद, प्रवीण निषाद को संत कबीरनगर, गोरखपुर से रविकिशंन, देवरिया रमापति राम त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है। 
 
प्रवीण निषाद वर्तमान गोरखपुर उपचुनाव में सपा के टिकट पर चुनाव जीते थे, लेकिन अब उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है।

भाजपा ने जूताकांड से सुर्खियों में आए सांसद शरद त्रिपाठी का टिकट काट दिया है। उनके स्थान पर प्रवीण निषाद को उम्मीदवार बनाया गया है। गोरखपुर से उम्मीदवार बने रविकिशन ब्राह्मण (शुक्ला) समुदाय से आते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख