मोदी को खरगोन और मेरठ में दिखी समानता, क्या आप नहीं जानना चाहेंगे

Webdunia
शुक्रवार, 17 मई 2019 (12:50 IST)
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश के खरगोन में अपनी आखिरी चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरे चुनाव अभियान की शुरुआत मेरठ से हुई थी। अब आखिरी सभा मध्यप्रदेश के खरगोन में हो रही है। गौरतलब है कि सातवें चरण में 19 मई को 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक दृष्टि से देखें तो मेरठ और खरगोन के बीच एक डोर ऐसी भी है, जिस पर जिस पर अकसर ध्यान नहीं जाता। ये दोनों ही शहर 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश नया भारत बनाने के लिए वोट कर रहा है।

मोदी ने कहा कि राजनीतिक दल और उम्मीदवार आपसे अपनी-अपनी नीयत और नीति के हिसाब से वोट मांगते हैं। लेकिन, इस बार आप सिर्फ एक वोट नहीं डालने वाले बल्कि एक विकसित और नए भारत की नींव डालने वाले हैं। 2019 का चुनाव अन्य चुनावों से भिन्न है। इस चुनाव का नेतृत्व जनता कर रही है। आप दशकों बाद लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाले हैं।
 
पीएम ने कहा कि 21वीं सदी के भारत के इन्हीं निर्माता के उत्साह का परिणाम है कि आज कश्मीर से कन्याकुमारी और कच्छ से कामरूप तक पूरा देश कह रहा है- 'अबकी बार, मोदी सरकार'। इतना ही नहीं 3-4 दिन से तो मैं सुन रहा हूं कि अबकी बार, 300 पार।
 
1857 का खरगोन कनेक्शन : गौरतलब है कि 1857 की क्रांति की शुरुआत मेरठ से ही हुई थी। दूसरी ओर, खरगोन जिले के मंडलेश्वर के समीप नर्मदा तट पर 1857 की क्रांति के दौरान जिले के क्रांतिकारीयो ने हिस्सा लिया था। क्रांतिकारी भीमा नायक अपने 150 से अधिक साथियों के साथ मंडलेश्वर के किले पर हमला कर अंग्रेजों को भागने पर विवश कर दिया था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

OnePlus 13s : Samsung-Apple को टक्कर देने आया वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन, जानिए क्या है कीमत, मिलेगा 5000 तक का डिस्काउंट

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

Rafale Fighter Jet : भारत में बनेगी राफेल की रीढ़, Dassault और TATA के बीच बड़ा समझौता

Weather Update : असम में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, 7 लाख लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या 19 हुई

छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगती, MP के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चाओं में

उज्जैन वेलनेस समिट मेंं 1950 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, बोले CM डॉ. मोहन यादव, मध्यप्रदेश बनेगा ग्लेाबल वेलनेस सेंटर

अगला लेख