Hanuman Chalisa

लोकसभा चुनाव 2019 : मुनमुन सेन चुनाव प्रचार के दौरान ढोल की थाप पर थिरकीं

Webdunia
रविवार, 31 मार्च 2019 (21:11 IST)
कोलकाता। अभिनेत्री से नेता बनीं मुनमुन सेन रविवार को आसनसोल में चुनाव प्रचार के दौरान आदिवासी महिलाओं के साथ ढोल की थाप पर थिरकीं। सेन आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। इन दिनों चुनाव के माहौल में गीत-संगीत से कुछ अलग ही रंग जम रहा है। 
 
सेन बॉलीवुड के साथ ही बांग्ला फिल्मों में अपनी ग्लैमरस भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। बांकुरा सीट से वर्तमान सांसद सेन को भाजपा के बाबुल सुप्रियो के खिलाफ उतारा गया है। सुप्रियो 2014 में आसनसोल से जीते थे और केंद्रीय मंत्री बने थे।
 
पश्चिम बंगाल के पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी भी इस मामले में सेन से पीछे नहीं रहे। उन्होंने बांकुरा में पार्टी की एक बैठक में 'धमसा मडोल' बजाया।

सुब्रत मुखर्जी ने कहा कि हम चुनाव प्रचार के दौरान कई जगह जाते हैं। मैं सभी वर्गों के लोगों से मिलता हूं जिसमें आदिवासी पुरुष और महिलाएं शामिल होती हैं। जब वे मुझसे अपने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहते हैं, तो मैं सहर्ष तैयार हो जाता हूं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

Rahul Gandhi : क्या राजनीति से पहले स्कूबा डाइविंग इंस्ट्रक्टर थे राहुल गांधी, ग्रेट निकोबार का अंडरवॉटर वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश में स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना की हुई लांचिंग, विश्व बैंक के सहयोग से 2741 करोड़ की पहली एयर शेड आधारित परियोजना

लंदन में CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में हंगामा क्यों हुआ, Cockroach Janta Party ने क्या कहा

सबके लिए सबसे प्यारी होती है मां, हर नागरिक अवश्य लगाए 'एक पेड़ मां के नाम' : योगी आदित्यनाथ

क्रेडिट की अंधी दौड़, अब खान सर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! जानिए क्या है पूरी कहानी...

अगला लेख