भोपाल सीट की चिंता में मतदान करना भूले दिग्विजय, मोदी का कटाक्ष

Webdunia
सोमवार, 13 मई 2019 (14:34 IST)
रतलाम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा प्रत्याशी जीएस डामोर के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और भोपाल सीट से उम्मीदवार दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें नागरिक होने के कर्तव्य की चिंता नहीं थी, बल्कि अपनी सीट बचाने की चिंता थी और इसलिए वे वोट देने के लिए अपने गृहक्षेत्र नहीं गए।
 
मोदी ने चुनावी सभा में कहा कि देश लोकतंत्र का पर्व मना रहा है। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति भी मतदान करने के लिए कतार में खड़े हो रहे हैं, लेकिन सिंह को लोकतंत्र और अपने नागरिक कर्तव्य की जिम्मेदारी की कोई चिंता नहीं है।
 
उन्होंने दिग्विजय सिंह का बिना नाम लिए कहा कि उन्हें अपना प्रत्याशी पसंद नहीं हो, लेकिन उसके पक्ष में मतदान नहीं करके वे अपने 'घर का झगड़ा' सामने ले आए हैं। मोदी ने कहा कि वे अंदर जाकर ईवीएम का बटन नहीं दबाते, लेकिन कम से कम मतदान करने तो जाते। प्रधानमंत्री ने कहा कि सिंह तो जाकिर नाइक से भी नहीं डरते, तो फिर अपने क्षेत्र के लोगों से क्यों डर गए।
 
मोदी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को नर्मदा परिक्रमा भी नहीं बचा पाई। उन्हें अब बस भोपाल वालों से आस थी, इसलिए उन्होंने स्वयं का वोट डालने जाने की आवश्यकता भी नहीं समझी।
 
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इंदौर की आमसभा में दिग्विजय सिंह पर मतदान नहीं करने को लेकर निशाना साधा था।

शिवराज ने कहा था कि दिग्गी राजा ने आज गजब किया। इतने घबराए, वोट डालने नहीं गए। भोपाल में ही पोलिंग-पोलिंग घूमते रहे। मतदान लोकतंत्र में हमारा परम कर्तव्य है। एक व्यक्ति जो 10 साल सीएम रहा, वोट न डाले तो लोकतंत्र के प्रति उनकी भावनाओं को समझा जा सकता है।
 
दिग्विजय सिंह रविवार को उनके गृह क्षेत्र राघौगढ़ जाकर मतदान नहीं कर सके, जिसकी उन्होंने पृष्टि करते हुए मीडिया के सामने नागरिको से क्षमा याचना की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग

किससे है गंगा के ग्रीष्मकालीन प्रवाह का संबंध, IIT रुड़की के रिसर्च में हुआ खुलासा

राहुल गांधी बोले, वोट चोरी करवा रहा है चुनाव आयोग, हमारे पास सबूत

सभी देखें

नवीनतम

क्या है डेड हैंड, रूसी नेता मेदवेदेव की बात सुनकर क्यों भड़क गए ट्रंप, तैनात की परमाणु पनडुब्बियां

त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में BJP को मिली बड़ी जीत, 358 में से 125 सीटों पर जमाया कब्जा

झारखंड के शिक्षा मंत्री के सिर में लगी चोट, विमान से दिल्ली ले जाएंगे

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर आदिवासियों की जमीन कब्जाने का आरोप, भूपेंद्र सिंह ने सदन में घेरा

क्या भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा, ट्रंप के दावे पर हड़कंप, जानिए क्या है सच्चाई?

अगला लेख