लोकसभा चुनाव में 33 प्रतिशत सीटों पर महिलाओं को उतारेगी बीजद

Webdunia
रविवार, 10 मार्च 2019 (16:47 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को कहा कि बीजद आगामी लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत सीटों पर मैदान में उतारेगी। केंद्रपाड़ा में एक सम्मेलन के दौरान इसकी घोषणा करते हुए बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष ने कहा कि यह ऐतिहासिक कदम देश में महिला सशक्तीकरण की अगुवाई करेगा।
 
पटनायक की घोषणा का यह भी मतलब है कि बीजद राज्य में लोकसभा की 21 सीटों में से कम से कम 7 सीटों पर महिलाओं को टिकट देगी। पटनायक ने कहा कि मैं केंद्रपाड़ा आकर खुश हूं। यहां मैं आगामी लोकसभा चुनावों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा कर रहा हूं।
 
हालांकि उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए इस तरह की कोई घोषणा नहीं की, जो आम चुनाव के साथ होने हैं। ओडिशा की 147 सदस्यीय विधानसभा में इस समय 12 महिला विधायक हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections : मतदान के आंकड़े 48 घंटे के भीतर जारी करने की मांग, Supreme Court ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

प्रधानमंत्री मोदी लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं : अरविंद केजरीवाल

कांग्रेस का माओवादी घोषणा पत्र लागू हुआ तो भारत दिवालिया हो जाएगा : प्रधानमंत्री मोदी

बिभव ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लगाया यह आरोप...

वैवाहिक बलात्कार : नए कानून को लेकर याचिका पर SC ने केंद्र से मांगा जवाब

अगला लेख