Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

करोड़पति हैं नरेन्द्र मोदी, पत्नी की आय के बारे में नहीं जानते

Advertiesment
हमें फॉलो करें करोड़पति हैं नरेन्द्र मोदी, पत्नी की आय के बारे में नहीं जानते
नई दिल्ली। नरेन्द्र दामोदर दास मोदी यानी प्रधानमंत्री मोदी करोड़पति हैं। मोदी ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए प्रस्तुत शपथ-पत्र में मोदी ने अपनी संपत्ति के बारे में जानकारी दी है। 
 
नामांकन के जमा किए गए शपथ पत्र के अनुसार में प्रधानमंत्री मोदी की कुल संपत्ति मोदी की कुल संपत्ति 2 करोड़ 51 लाख 36 हजार 119 रुपए है। मोदी की संपत्ति में कुल 22 लाख 85 हजार 621 रुपए बढ़ी है। हालांकि पत्नी जसोदा बेन की संपत्ति वाले कॉलम में उन्होंने लिखा कि ज्ञात नहीं है। 
 
प्रधानमंत्री के पास 38 हजार 750 रुपए नकदी है। वहीं भारतीय स्टेट बैंक की गांधी नगर शाखा में केवल चार हजार 143 रुपए हैं। इसके अलावा एक करोड़ 27 लाख 81 हजार 574 रुपए फिक्स डिपाजिट हैं। मोदी ने गुजरात में वर्ष 2002 में 1.30 लाख रुपए में  भूखंड खरीदा था, जिसकी कीमत अब बढ़कर 1 करोड़ 10 लाख रुपए हो गई है। इस मान से 17 सालों में इसकी कीमत करीब 84 गुना बढ़ गई है। 
 
जानकारी के मुताबिक मोदी के पास 1.13 लाख रुपए मूल्य की सोने की चार अंगूठियां हैं। 22 कैरेट सोने की इन अंगूठियों का वजन 20 हजार रुपए का एलएंडटी इंफ्रास्ट्रक्चर का बांड खरीदा हुआ है। पीएमओ द्वारा वर्ष 2018 में बताई गई जानकारी के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 2.28 करोड़ रुपए थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में उनकी संपत्ति करीब डेढ़ करोड़ थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IPL 2019 : कोलकाता के लगातार 6 मुकाबले हारने के बाद कप्तान कार्तिक ने कहां ये