प्रियंका बोलीं, करो 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी

Webdunia
शुक्रवार, 29 मार्च 2019 (08:14 IST)
अमेठी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तरप्रदेश के अमेठी के मुसाफिरखाना में मैराथन बैठक के बाद एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से कहा कि वे प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दें।
 
अमेठी में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने आईं कांग्रेस महासचिव ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि लोकसभा चुनाव के साथ-साथ कार्यकर्ता प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी अभी से शुरू करें। इससे पहले मुसाफिरखाना में कांग्रेस के बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में भी प्रियंका आम चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनावों के बारे में चर्चा करती दिखी थीं।
 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मुसाफिरखाना में मैराथन बैठक और कार्यक्रम के बाद रात करीब 12.15 बजे पार्टी के स्थानीय नेता फतेह बहादुर के घर पहुचीं, जहां उन्हें लड्डुओं से तौले जाने का कार्यक्रम रखा गया था, हालांकि प्रियंका ने इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक को ही तराजू पर बिठा दिया।
 
गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव 3 दिन के प्रदेश दौरे पर हैं और इसके बाद वे शुक्रवार को फैजाबाद जाएंगी। इस बीच जिलाधिकारी राम महेश मिश्रा ने बताया कि फतेह बहादुर और अन्य के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है और इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
 
एक अन्य मामले में जिले के जायस थाना क्षेत्र में बीती रात कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरे के बाद रात लगभग 11 बजे रायबरेली प्रास्थान कर रही थीं। कसबे के दरगाह मोड़ हनुमान मंदिर के निकट पूर्व राज्यमंत्री नदीम अशरफ जायसी के नेतृतव में काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता झंडे और तख्ती लेकर स्वागत के लिए एकत्र थे।
 
चुनाव आचार संहिता का पालन कराने को लेकर स्टेटिक मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह व प्रभारी कोतवाली गजेन्द्र सिंह के नेतृव में मौके पर पहुंची टीम ने नेताओं से अनुमति पत्र मांगा लेकिन कोई भी नेता दिखाने में असमर्थ रहा। चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन को देखते हुए मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह की तहरीर पर थाना जायस में भारतीय दंड विधान के अंतर्गत 15 नामजद एवं 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। जायस के प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
 
दरअसल, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रात 10 से सुबह 5 बजे तक किसी प्रकार की चुनावी सभा करना आचार संहिता के उल्लंघन के तहत आता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

जमशेदपुर में PM मोदी बोले, कांग्रेस को विकास का क, ख, ग भी नहीं मालूम

यूपी में 14 सीटों पर सोमवार को वोटिंग, इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

दिल्ली में AAP का प्रदर्शन, स्वाति मालीवाल को क्यों याद आए मनीष सिसोदिया?

JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किल बढ़ी, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

बेंगलुरु से कोच्चि जा रहे विमान के इंजन में आग, इमरजेंसी लैंडिंग

अगला लेख