सपेरों की बस्‍ती में प्रियंका गांधी, चुनाव प्रचार के दौरान पकड़ा सांप

Webdunia
गुरुवार, 2 मई 2019 (15:21 IST)
रायबरेली। चुनावी आपाधापी के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को अपनी मां सोनिया गांधी के लोकसभा चुनाव क्षेत्र में सपेरों की बस्ती में पहुंचीं और एक सांप को अपने हाथों से पकड़ लिया। उन्होंने न केवल एक सांप को पकड़ा बल्कि उसके साथ कुछ देर खेलती भी रहीं।

प्रियंका चुनाव प्रचार के लिए बेलावेला गांव जा रही थीं तभी रास्ते में कुचरिया गांव में सपेरों की बस्ती में पहुंच गईं और उनसे काफी देर तक बातचीत की। उसी दौरान उनका चुनाव प्रचार कवर कर रहे फोटो पत्रकारों को यह हैरतंगेज नजारा देखने को मिला। गांव में सपेरों से बातचीत के दौरान उन्होंने न केवल एक सांप को पकड़ा बल्कि उसके साथ कुछ देर खेलती भी रहीं। जब भीड़ में से किसी ने उनसे सावधान रहने को कहा तो उन्होंने कहा कि कुछ नहीं होगा सब ठीक है। हालांकि इसके बाद प्रियंका गांधी के खिलाफ पेटा ने अपनी आपत्ति दर्ज करवा दी है।
<

#WATCH Priyanka Gandhi Vadra, Congress General Secretary for Uttar Pradesh (East) meets snake charmers in Raebareli, holds snakes in hands. pic.twitter.com/uTY0R2BtEP

— ANI UP (@ANINewsUP) May 2, 2019 >
बाद में प्रियंका ने गांव वालों से कहा कि मेरी मां आपकी उम्मीदवार हैं, आपने पहले भी उनको जिताया, उन्होंने विकास के कार्य करके दिखाए। आपके क्षेत्र में ऐसा उम्मीदवार हो जो आपकी समस्याओं को समझे, उनको सुलझाने की कोशिश करे। जहां तक भाजपा के उम्मीदवार हैं, उनको भी आप अच्छी तरह से जानते हो, मैं भी अच्छी तरह से जानती हूं। उनके लिए जनता की कोई अहमियत नहीं है। उनके लिए राजनीति सौदेबाजी है।

भाजपा प्रत्याशी पर कटाक्ष करते हुए प्रियंका ने कहा कि चुनाव बाद उनका न तो एमएलसी पद बचेगा और न ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद। रायबरेली में सोनिया गांधी का सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह से है जो हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। रायबरेली में गठबंधन ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। यहां पांचवें चरण में 6 मई को मतदान है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

न कार, न घर, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं उमर अब्‍दुल्‍ला?

Gaza: मलबे में 10 हज़ार से ज्‍यादा लोगों के दबे होने की आशंका

क्या गांधी परिवार ने अमेठी छोड़कर सही किया? भाजपा हुई हमलावर

मोदी सरकार के दिन अब गिने-चुने, राजगढ़ में गरजे सचिन पायलट

चिराग पासवान ने किया अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण, लोगों ने मूर्ति को दूध से धोया

सुप्रीम कोर्ट ने दी अहम सलाह, सहनशीलता और सम्मान एक अच्छे विवाह की नींव

CID ने दर्ज किया प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण का आरोप

बुरे फंसे बम! अक्षय को कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इंकार

प्रियंका का प्रहार, मोदी को सत्ता का अहंकार, जनता से कट चुके हैं PM

ममता बोलीं- राजभवन में काम करने वाली महिला की व्यथा सुन मेरा दिल रो पड़ा

अगला लेख