प्रियंका गांधी की सफाई ...तो मैं मर जाना पसंद करूंगी

Webdunia
गुरुवार, 2 मई 2019 (18:40 IST)
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली में कहा कि मैं भाजपा को मदद पहुंचाने के बजाय मरना पसंद करूंगी।
 
दरअसल, प्रियंका 'वोट कटवा' और 'कमजोर उम्मीदवार' के अपने बयान पर सफाई पेश कर रही थीं। उन्होंने कहा है कि मैंने कभी नहीं कहा कि हमने कमजोर उम्मीदवार उतारे हैं।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। हमने ऐसे उम्मीदवार उतारे हैं जो या तो बहुत मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं या फिर भाजपा के वोट काट रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि अपने अमेठी दौरे के दूसरे दिन बुधवार को प्रियंका ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि कांग्रेस प्रत्याशी गठबंधन प्रत्याशी का वोट नहीं काट रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो हमने मजबूत प्रत्याशी हैं, उन्हें खड़ा किया है। इसके अलावा हमने इस बात पर बहुत ध्यान दिया है कि हमारा जो प्रत्याशी है, वह भाजपा के ही वोट काटे। अगर कांग्रेस प्रत्याशी किसी वजह से मुकाबले में नहीं है तो वह भाजपा के ही वोट काटेगा।
 
प्रियंका के इस बयान पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि यह स्पष्ट है कि भाजपा और कांग्रेस यूपी में गठबंधन के खिलाफ लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक ही हैं। मायावती ने कहा कि मैं मतदाताओं से अपील करती हूं कि वे कांग्रेस को वोट न दें बल्कि इसके बदले गठबंधन के उम्मीदवार को वोट देकर भाजपा की हार सुनिश्चित करना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख