प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ी से कुचलकर महिला सिपाही घायल

Webdunia
बुधवार, 24 अप्रैल 2019 (22:54 IST)
बांदा (उप्र)। उत्तरप्रदेश के महोबा जिला मुख्यालय में बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो के दौरान उनके काफिले की गाड़ी से कुचल कर एक महिला सिपाही घायल हो गई है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) जटाशंकर राय ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो की गाडियों का काफिला जैसे ही परमानंद चैक के पास पहुंचा, सुरक्षा में तैनात उनकी गाड़ी के साथ चल रही स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) में कार्यरत महिला सिपाही खुशी (40) के पैर में प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ी का अगला पहिया चढ़ गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई है।
 
उन्होंने बताया कि घायल महिला को अन्य पुलिसकर्मियों ने इलाज के लिए जिले की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  (file photo)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किल बढ़ी, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

बेंगलुरु से कोच्चि जा रहे विमान के इंजन में आग, इमरजेंसी लैंडिंग

गर्मी का कहर, 20 स्थानों पर पारा 45 के पार, 4 राज्यों में रेड अलर्ट

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

जम्मू-कश्मीर में 2 जगह आतंकी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच की हत्या

अगला लेख