Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राहुल गांधी का मास्टर स्ट्रोक, लोकसभा 2019 से पहले कांग्रेस महासचिव बनाई गईं प्रियंका गांधी

हमें फॉलो करें राहुल गांधी का मास्टर स्ट्रोक, लोकसभा 2019 से पहले कांग्रेस महासचिव बनाई गईं प्रियंका गांधी
, बुधवार, 23 जनवरी 2019 (12:56 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले राहुल गांधी ने बड़ा मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाया है।
 
नेहरू गांधी परिवार की एक और सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा आज सक्रिय राजनीति में उतर गईं और उन्हें कांग्रेस का महासचिव नियुक्त कर पूर्वी उत्तरप्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है।
 
प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों को कांग्रेस का महासचिव बनाया गया है। सक्रिय राजनीति में सोनिया और राहुल गांधी ने पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए प्रियंका और सिंधिया को जिम्मेदारी सौंपी है।
webdunia
इस बीच वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को महासचिव संगठन पद से हटा दिया गया है और यह जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल को सौंपी गई है।
 
कांग्रेस के इस ऐलान के बाद प्रियंका गांधी की राजनीति में औपचारिक इंट्री हो गई है। हालांकि वे चुनावों में प्रचार में सक्रिय नजर आती हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी की छवि देखते हैं। लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी को कांग्रेस का तुरूप का इक्का माना जा रहा है।

राहुल गांधी बहन को बड़ी जिम्मेदारी देने से खुश : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी बहन को महासचिव बनाकर बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि मेरी बहन बहुत सक्षम और कर्मठ है। मुझे खुशी है कि मेरी बहन मेरे साथ काम करेगी। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य भी युवा नेता हैं और उत्तर प्रदेश में जी जान से काम करेंगे। राहुल ने कहा कि हम युवा नेताओं से उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल देंगे।
 
कांग्रेस पार्टी फ्रंट फुट पर काम करेगी : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस पार्टी फ्रंट फुट पर काम करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा हमें सहयोग करने को तैयार हैं। मैं अखिलेश यादव का काफी सम्मान करता हूं।

राबर्ट वाड्रा ने ट्‍वीट कर प्रियंका को दी बधाई : प्रियंका के पति राबर्ट वाड्रा ने ट्‍वीट करके अपनी पत्नी को बधाई दी। वाड्रा ने लिखा 'बधाई प्रियंका मैं आपकी जिंदगी के हर मोड़ पर आपके साथ हूं। आप अपना सर्वश्रेष्ठ दें।'
 
विदेश में हैं प्रियंका : कांग्रेस की नई महासचिव प्रियंका गांधी इस वक्त विदेश में हैं और फरवरी में अपना पदभार ग्रहण करेंगी। विदेश में रहने के कारण ही प्रियंका ने तत्काल अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है।
 
पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रियंका की जिम्मेदारी : भाषण में अपनी दादी श्रीमती इंदिरा गांधी की छवि प्रस्तुत करने वाली प्रियंका पर पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में जाति और धर्म की राजनीति का दबदबा रहा है। प्रियंका पर लोकसभा चुनाव में अमेठी, रायबरेली, गोरखपुर, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौसी, मिर्जापुर, संत कोशीनगर की सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार को जिताने की रहेगी।

भाजपा में हड़कंप : प्रियंका गांधी वाड्रा के कांग्रेस महासचिव बनने से भारतीय जनता पार्टी में हड़कंप मच गया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि यह साबित हो गया है कि कांग्रेस पार्टी परिवार की पार्टी है। कांग्रेस को जब देश के कई राज्य नकार चुके हैं, ऐसे में परिवार की एक और सदस्या को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खुफिया नीति को मजबूत करेगा अमेरिका, नई तकनीकों से होगा लैस, सहयोगियों को होंगे कई गुना फायदे