मोदी को डरे हुए पीएम के रूप में देखते हैं राहुल गांधी, 5वें चरण के मतदान से पहले किए 7 बड़े हमले

Webdunia
शनिवार, 4 मई 2019 (11:10 IST)
नई दिल्ली। 5वें चरण के मतदान से 2 दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद कर दी है और उनके आंतरिक आकलन के मुताबिक भाजपा लोकसभा का चुनाव हार रही है। जानिए क्या बोले राहुल गांधी...  
- प्रधानमंत्री मोदी पर जब दबाव पड़ता है तो वह भाग जाते हैं।
- भाजपा पर बड़ा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कौन सी सरकार आतंकवाद के आगे झुकी, अजहर को पाकिस्तान भेजा? भाजपा ने आतंकवाद पर समझौता किया है।
- कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मसूद अजहर एक आतंकवादी है, उसे जरूर सजा मिलनी चाहिए लेकिन उसे पाकिस्तान किसने भेजा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी किसी आतंकवादी को पाकिस्तान नहीं भेजा, हम ऐसा कभी नहीं करेंगे।
- राहुल गांधी ने कहा कि वह मोदी को एक डरे हुए प्रधानमंत्री के रूप में देखते हैं जो विपक्षियों के हमलों का सामना नहीं कर सकते।
- उन्होंने कहा कि मोदी ने संप्रग सरकार के सर्जिकल स्ट्राइक्स को वीडियो गेम बताकर सेना का अपमान किया है। सेना देश की है, यह किसी एक व्यक्ति की सेना नहीं है।
- कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने भारत की अर्थव्यवस्था नष्ट कर दी।
- उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 2-3 बड़े घोटालों का खुलासा बाकी है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

EC से सवाल, 190 सीटों का वोटिंग पर्सेंट आने में इतना समय क्यों लगा?

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

उज्जैन के दंडी आश्रम में आचार्य और सेवादार ने 19 बच्चों से किया यौन कुकर्म, FIR दर्ज

2500 वीडियो क्लिप, 17 साल पुराना ड्राइवर, कर्नाटक के इस कांड को क्‍यों कहा जा रहा भारत का सबसे बड़ा sex scandal?

प्रज्वल रेवन्ना sex scandal को लेकर राहुल ने बोला पीएम मोदी पर तीखा हमला

19 साल बाद संजय निरुपम की घर वापसी, शिंदे की शिवसेना में होंगे शामिल

Lok Sabha Elections 2024 : बनासकांठा में बोले PM मोदी, कांग्रेस लिखकर दे धर्म के आधार पर नहीं देगी आरक्षण

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

UP : राजगुरु, बिस्मिल, भगत सिंह, देश के शहीदों से मुख्तार की तुलना, अफजाल अंसारी का वीडियो वायरल

Supreme Court Updates : सुप्रीम कोर्ट के जज जब सुनाने लगे अपना दर्द - संडे-मंडे तो छोड़िए त्योहारों पर भी चैन नहीं

अगला लेख