पहले राहुल और अब प्रियंका से बौखलाए मोदी : कांग्रेस

Webdunia
शुक्रवार, 25 जनवरी 2019 (15:49 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का सक्रिय राजनीति में आने का जबरदस्त असर है और इसी कारण से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी तथा उसके नेता बौखलाहट में उल्टी सीधी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 
कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सवालों के जवाब में कहा कि प्रियंका वाड्रा के सक्रिय रूप से राजनीति में आने का लोगों में गहरा असर हो रहा है।
 
इसी प्रभाव को देखते हुए मोदी और भाजपा नेता घबरा गए हैं और बौखलाहट में कुछ भी बोल रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का बयान भी इसी का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि मोदी पहले राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने से बौखलाए थे और अब वे प्रियंका कांग्रेस महासचिव बनने से बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी खुद को बहुत लोकप्रिय बताते हैं तो उन्हें प्रियंका के कारण बौखलाना नहीं चाहिए। उन्हें प्रियंका या राहुल से परेशान होने की बजाय अपना दल संभालना चाहिए और अपने नेताओं को उल्टा सीधा बोलने से रोकना चाहिए।
 
यह पूछने पर कि प्रियंका वाड्रा लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी, शर्मा ने कहा कि इस बारे में अभी कुछ कहना उचित नहीं है। कांग्रेस ने वाड्रा को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी सचिव बनाया है और तब से ही अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aadhaar Card की नहीं पड़ेगी जरूरत, QR से मिलेगी डिटेल, क्या है Aadhaar Authentication App जुड़े सवालों के जवाब

कहां गई 56 इंच की छाती, Waqf law संविधान विरोधी, अहमदाबाद अधिवेशन में राहुल गांधी की चेतावनी- देश में आने वाला है आर्थिक तूफान

Tariff War : चीन ने अमेरिका पर लगाया 84% टैरिफ; ट्रंप को दे दी खुली चेतावनी- झुकेंगे नहीं

मोदी के गढ़ गुजरात से राहुल गांधी की जाति जनगणना की हुंकार, OBC वोटर्स को साधने की कवायद

क्या अमेरिका के जाल में फंस रहा है भारत, अर्थशास्त्री की चेतावनी - न बने चीन का मोहरा

सभी देखें

नवीनतम

बड़ा फैसला, मानव दांत कोई खतरनाक हथियार नहीं

LIVE: आतंकी तहव्वुर राणा को दिल्ली लाया गया, पालम एयरपोर्ट पर उतरा विमान

अमेरिका चीन टैरिफ संग्राम: ट्रंप के टैरिफ युद्ध से घबराए चीन ने भारत से मांगा समर्थन

पत्नी ने स्टेटस लगाया अब तू जा जेल, पति हमेशा के लिए दुनिया से चला गया

तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण, दिल्ली कोर्ट को मिले मुंबई हमले के मुकदमे के रिकॉर्ड

अगला लेख