भ्रष्टाचार के आरोपों पर बोले राहुल गांधी, हर जांच के लिए तैयार

Webdunia
शनिवार, 4 मई 2019 (22:27 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोप राजनीति से प्रेरित और निराधार हैं और वे इन सब मामलों की जांच कराने के लिए तैयार हैं।
 
गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को कहा कि वे संस्थानों को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं और उनके खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं और इन आरोपों की सत्यता सबके सामने आए इसलिए वे सारे आरोपों की जांच कराने को तैयार हैं।
 
उन्होंने कहा कि कोई भी जांच कराइए, मैं तैयार हूं। जो भी जांच करना चाहते हैं, कीजिए। जांच कराने में मुझे किसी तरह की दिक्कत नहीं है लेकिन आपको राफेल की भी जांच करानी होगी।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनके खिलाफ जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे सब सार्वजनिक हैं। इन मामलों में जो भी जांच और जो भी कार्रवाई करना चाहते हैं इसके लिए वे तैयार हैं लेकिन राफेल की जांच भी जरूरी है। प्रधानमंत्री को भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, किसानों और गरीबों के मुद्दे पर चर्चा करने की चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर मोदी उनके सामने टिक नहीं पाएंगे।
 
हाल में मीडिया में आई खबरों के अनुसार ब्रिटिश कंपनी बैकोप्स लिमिटेड में गांधी के पार्टनर यूलरिक मैकनाइट को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के समय एक रक्षा सौदे में ऑफसेट अनुबंध मिला था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख