पीएम मोदी को प्रियंका गांधी ने बताया 'कायर' और 'कमजोर' प्रधानमंत्री

Webdunia
गुरुवार, 9 मई 2019 (22:20 IST)
प्रतापगढ़। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बड़ा हमला बोलते हुए गुरुवार को कहा कि उन्होंने मोदी से बड़ा 'कायर' और 'कमजोर' प्रधानमंत्री जिंदगी में नहीं देखा।
 
प्रियंका ने जौनपुर और प्रतापगढ़ में चुनावी जनसभाएं कीं। उन्होंने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'इनसे बड़ा कायर और कमजोर प्रधानमंत्री मैंने जिंदगी में नहीं देखा।
 
उन्होंने कहा कि 'राजनीतिक शक्ति बड़े-बड़े प्रचार से नहीं आती। टीवी पर दिखाने से नहीं आती। राजनीतिक शक्ति वह शक्ति होती है, जो यह माने कि जनता सबसे बड़ी है। 
 
प्रियंका बोलीं, 'जनता की बात सुनने की शक्ति, समस्याओं को सुलझाने की शक्ति, आलोचना सुनने की शक्ति, विपक्षी दलों की बातें सुनने की शक्ति, लेकिन प्रधानमंत्री आपकी बात सुनना छोड़िए, आपको जवाब देना नहीं जानते।'
 
उन्होंने कहा कि आपको एक बहुत बड़ा धोखा दिया है इस सरकार ने। किसानों को वादा किया था कि आमदनी दोगुनी होगी। आवारा पशु की समस्या से आप परेशान हैं। आपकी बेटियां पूरे दिन इस गर्मी में खेतों में रखवाली करती हैं। आप रात में खेतों में बैठते हैं। 12 हजार किसानों ने आत्महत्या की।
 
प्रियंका ने कहा कि किसानों को बीज और खाद समय पर नहीं मिल रहा है। किसान कर्ज में डूब रहा है। 'कर्ज माफ हो रहे हैं बड़े-बड़े उद्योगपतियों के। आपकी आमदनी दोगुनी नहीं आधी हो रही है।
 
मोदी पर हमला जारी रखते हुए प्रियंका ने कहा कि 'खूब घूमते हैं... अलग-अलग तरह के प्रचार करते हैं। आपको बताते हैं कि ये देश बहुत फलफूल रहा है उनके शासन में। जितना विकास 5 साल में हुआ उतना 70 साल में नहीं हुआ।  उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े प्रचार के बावजूद किसान परेशान हैं। किसान की जो परिस्थिति आज है, देश में पहले कभी नहीं रही।
 
प्रियंका ने कहा कि जब आपके भाजपा प्रत्याशी आपके बीच आएं तो ये जरूर पूछिए कि 5 साल में हमारे लिए आपने क्या किया?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

विरासत कर पर CM योगी बोले, कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा

प्राइमरी टीचिंग में करियर बनाएं

किर्गिस्तान में दंगे, भारतीय दूतावास की छात्रों को चेतावनी

लखनऊ से चोरी हुआ DRDO का हेलीकॉप्टर, मचा बवाल

ये 10 किचन हैक्स रसोई में आएंगे बहुत काम

अगला लेख