देश को पसंद नहीं आया राहुल गांधी का मजाक : विष्णु देव साय

Webdunia
सोमवार, 20 मई 2019 (12:06 IST)
पत्थलगांव। केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महत्वपूर्ण फैसलों का उपहास उड़ कर सर्वोच्च न्यायालय में माफी मांग लेना देश की जनता को रास नहीं आया।
 
साय ने आज अपने गृहग्राम बगिया में कहा कि एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबधंन को भारी बहुमत के साथ केन्द्र की सत्ता में वापसी का संकेत दिए जाने का स्पष्ट अर्थ है कि प्रधानमंत्री मोदी के सभी बड़े फैसलों को देश की जनता ने सही ठहराया है।
 
उन्होंने एक्जिट पोल को सही ठहराते हुए कहा कि केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष अपनी चुनावी सभाओं में उपहास उड़ाते थे। इसके बाद सर्वोच्च न्यायालय के सामने उन्होंने माफी मांगी। 
 
कांग्रेस अध्यक्ष की ये बातें देश के मतदाताओं को काफी नागवार गुजरी। इसी वजह से गैर भाजपा सरकार वाले राज्य छत्तीसगढ़, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश व अन्य राज्यों के मतदाताओं ने भी कांग्रेस पार्टी को नकार दिया है। 
 
उन्होंने दावा किया कि भाजपा को इन सर्वेक्षणों से भी अधिक सीटें मिलेंगी और देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

PM मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज, बोले- बिखर जाएगा गठबंधन, राहुल-अखिलेश चले जाएंगे विदेश

स्वाति मालीवाल से बदसलूकी केस में FIR, कहा- मेरे साथ जो हुआ, बहुत बुरा था

आंध्र हिंसा मामला : केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां रहेंगी तैनात, चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय को दिए निर्देश

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

अगला लेख