मोदी से गले मिलने पर राहुल गांधी ने कहा- नफरत को प्यार ही काट सकता है...

Webdunia
गुरुवार, 14 फ़रवरी 2019 (15:48 IST)
अजमेर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि भारत नफरत का नहीं बल्कि प्यार का देश है और नफरत को नफरत नहीं बल्कि प्यार ही काट सकता है। उन्होंने कहा कि जब वे लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गले मिले तो उनके दिल में मोदी के लिए किसी तरह की नफरत नहीं थी।
 
यहां कांग्रेस सेवा दल के महाधिवेशन को संबोधित करते हुए राहुल ने RSS पर भी निशाना साधा और कहा कि वह देश को बांटने तथा नफरत फैलाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि हम 2019 में इन्हें (भाजपा को) हराएंगे लेकिन उन्हें मिटाएंगे नहीं। 
 
राहुल ने कहा कि आपने संसद में देखा, एक तरफ नरेंद्र मोदी मेरे परिवार के बारे में, मेरे बारे में उल्टी सीधी बात करते हैं। गाली देते हैं। पूरी कांग्रेस पार्टी का अपमान करते हैं, वे कहते हैं कि कांग्रेस को मिटा दूंगा ...और कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष लोकसभा में जाकर उनके गले लगता है। मैं आपको बता रहा हूं कि जब मैं मोदीजी के गले मिला मेरे दिल में उनके लिए नफरत नहीं थी। 
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आपने उनका चेहरा देखा होगा। भाई, नफरत को नफरत नहीं काट सकती। नफरत को प्यार ही काट सकता है। मैं अनुभव से बता रहा हूं कि जब मैं उनके गले मिला तो उनके अंदर जो नफरत थी उस नफरत को मेरे प्यार ने दबा लिया। 
राहुल ने नफरत को डर का दूसरा रूप बताते हुए कहा कि डर के बिना नफरत नहीं हो सकती। जिसे लोग नफरत कहते हैं वह वास्तव में डर है। उन्होंने कहा कि भारत नफरत का देश नहीं बल्कि यह देश प्यार का देश है। 
 
उन्होंने कहा कि भले ही भाजपा और मोदी कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हों, लेकिन हम 2019 में उन्हें हराएंगे, हम उन्हें मिटाएंगे नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए हिन्दुस्तान एक प्रोडक्ट है लेकिन कांग्रेस इसे ऐसा समंदर मानती है जो सब लोगों से मिलकर बना है।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने सेवादल को पार्टी का महत्वपूर्ण संगठन बताते हुए कहा कि सेवादल पार्टी की विचारधारा का रक्षक है और हमारा सबसे जरूरी संगठन है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के परिवार में जो जगह और आदर सेवादल को मिलना चाहिए था वह नहीं मिला। इसके लिए मैं माफी मांगता हूं। 
ALSO READ: प्रियंका गांधी नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, सामने आई यह बड़ी वजह
उन्होंने कहा कि RSS की नफरत और बांटने की सोच का मुकाबला सेवादल प्यार और गले लगाने की सोच के साथ करे। सेवादल का महाधिवेशन लगभग तीन दशक बाद आयोजित हुआ है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Lok Sabha Chunav : रायबरेली में प्रियंका गांधी संभाल रहीं भाई राहुल का चुनावी कैंपेन, PM मोदी को लेकर लगाया यह आरोप

Sandeshkhali Case : बैरकपुर में प्रधानमंत्री मोदी का दावा, बोले- प्रताड़ित महिलाओं को धमका रहे TMC के गुंडे

केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में दी 10 गारंटी, कहा फेल हुआ भाजपा का प्लान

Gold ETF से निवेशकों ने अप्रैल में निकाले 396 करोड़, जानिए क्‍या है कारण...

FPI ने मई में की 17000 करोड़ से ज्‍यादा की निकासी, चुनाव काल में क्‍या है विदेशी निवेशकों का रुख

Chardham Yatra : यमुनोत्री में शुरू हुई यात्रा, केदारनाथ के यात्रियों के लिए उत्तराखंड पुलिस ने की अपील

Lok Sabha Election 2024 : लोकभसा चुनाव के 5वें चरण में महिला उम्मीदवारों की संख्या केवल 12 प्रतिशत

प्रज्वल रेवन्ना मामले में SIT ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

बिहार मिशन पर PM मोदी, पटना में रोड शो, स्वागत में उमड़ी भारी भीड़

ED ने झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम को भेजा समन, छापेमारी में जब्त हुए थे 37 करोड़

अगला लेख