Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल बोले, पूरे भारत में छा गया है न्याय अभियान

Advertiesment
हमें फॉलो करें राहुल बोले, पूरे भारत में छा गया है न्याय अभियान
नई दिल्ली , मंगलवार, 16 अप्रैल 2019 (14:33 IST)
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी की ओर से शुरू किया 'न्याय' अभियान पूरे देश में छा गया है।

गांधी ने न्याय थीम से जुड़ा एक नया वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा कि 'अब होगा न्याय' सिर्फ एक नारा नहीं है। यह भारत की जनता के साथ कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता है। हमारे प्रचार अभियान का गीत पूरे भारत में बड़ा हिट साबित हुआ है। अब हम न्याय थीम का नया वीडियो पेश कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए अब होगा न्याय का नारा दिया है। उसका पूरा जोर न्यूनतम आय योजना (न्याय) पर है जिसके तहत उसने सरकार बनने पर देश के पांच गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपए देने का वादा किया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी में भाजपा को बड़ा झटका, सुभासपा ने जारी की 39 प्रत्याशियों की सूची