राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया- क्या होता है अच्छा भाई होना

Webdunia
रविवार, 28 अप्रैल 2019 (00:06 IST)
कानपुर (उप्र)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कानपुर हवाई अड्डे पर अपनी बहन प्रियंका गांधी से हुई मुलाकात का वीडियो शनिवार को शेयर किया।
 
बतौर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल देशभर में पार्टी प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं जबकि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तरप्रदेश की कमान संभाल रखी है। फेसबुक पर शेयर किए गए इस वीडियो में राहुल ने हंसते हुए कहा कि मैं आपको बताता हूं कि अच्छा भाई होना क्या होता है?'
 
उन्होंने कहा कि बहुत लंबी-लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहा हूं और एक छोटे से हेलीकॉप्टर में। मेरी बहन छोटी-छोटी दूरी की यात्रा के लिए बड़ा हेलीकॉप्टर प्रयोग करती हैं...। 
 
राहुल बोले कि लेकिन क्या आप जानते हैं कि मैं इसे बहुत प्यार करता हूं। उनके यह बोलने के दौरान प्रियंका लगातार हंसती नजर आईं। हेलीकॉप्टर में सवार होने से पहले वह राहुल से गले मिलीं और उन्हें अलविदा बोला। राहुल और प्रियंका ने हेलीकॉप्टर पायलटों और अन्य स्टाफ के साथ फोटो भी खिंचवाए।
 
राहुल और प्रियंका की आज उत्तरप्रदेश में भी कई रैलियां थीं। कानपुर में जब वे मिले तो दोनों को अलग-अलग जगहों पर जनसभाएं करने जाना था। कांग्रेस अध्यक्ष अपनी पारंपरिक सीट अमेठी से और उनकी मां सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ रही हैं। प्रियंका दोनों के ही समर्थन में कई जनसभाएं कर चुकी हैं।
 
राहुल का अमेठी में मुकाबला भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से है। कांग्रेस अध्यक्ष ने इस बार केरल की वायनाड सीट से भी पर्चा भरा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

टूरिस्टों पर हमले से चिंता में कश्मीरी, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

Lok Sabha Election 2024 : 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग आज, राहुल गांधी, राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी की किस्मत का होगा फैसला

10 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया CBI निरीक्षक, नर्सिंग कॉलेज घोटाले की कर रहा था जांच

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

अगला लेख