कांग्रेस नेता रणजीतसिंह नाईक निंबालकर भाजपा में शामिल

Webdunia
मंगलवार, 26 मार्च 2019 (12:51 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता रणजीतसिंह नाईक निंबालकर भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस के सतारा जिला अध्यक्ष नाईक-निंबालकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, प्रदेश के राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल और अन्य नेताओं की मौजूदगी में सोमवार को भाजपा में शामिल हुए।
 
हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय कांग्रेस से नाता तोड़ कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। राकांपा नेतृत्व पर हमला करते हुए नाईक-निंबालकर ने कहा कि उनकी लड़ाई बारामती से जुड़े लोगों से है। बारामती लोकसभा सीट राकांपा प्रमुख शरद पवार का गढ़ है। 
 
नाईक-निंबालकर ने आरोप लगाया कि बारामती के लोगों ने उस क्षेत्र के विकास में रोड़े अटकाए जहां से वह आते हैं। मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए नाईक-निंबालकर ने कहा, ‘दूसरी ओर फड़णवीस ने कभी नहीं पूछा कि मैं किस पार्टी से आता हूं।’ (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख