Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फर्जी मतदान के लिए प्रेरित कर रही थीं भाजपा उम्मीदवार, वायरल वीडियो पर बवाल

Advertiesment
हमें फॉलो करें फर्जी मतदान के लिए प्रेरित कर रही थीं भाजपा उम्मीदवार, वायरल वीडियो पर बवाल
बदायूं , शनिवार, 20 अप्रैल 2019 (15:30 IST)
बदायूं। बदायूं से भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने समर्थकों को कथित रूप से फर्जी मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं।
 
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें संघमित्रा मौर्य एक जनसभा में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करती दिख रही हैं और उनसे कह रही हैं कि जो व्यक्ति मौजूद नहीं है, उसका मतदान चोरी छुपे कर सकते हैं।
 
हंसी-ठहाकों के बीच संघमित्रा कह रही हैं, 'एक भी वोट बचने ना पाए चाहे फर्जी वोट डालना पड़े। वोट जरूर डालना, जो लोग बाहर हैं, यहां पर मौजूद नहीं हैं, उनका वोट बेकार नहीं जाना चाहिए। इतना सब कुछ चलता है चुनावों में।'
 
जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने संपर्क करने पर बताया कि फिलहाल उन्हें इस वीडियो की कोई जानकारी नहीं है लेकिन वह इस मसले को देखेंगे। संघमित्रा उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं। वह पहले भी विवादित बयान देकर सुर्खियों में आ चुकी हैं। एक बार संघमित्रा ने कहा था कि कोई गुंडागर्दी की कोशिश हुई तो वह स्वयं सबसे बड़ी गुंडी बन जाएंगी। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अपनों से परेशान कांग्रेस, विधायक हीरालाल अलावा का संगठन जयस 4 सीटों पर उतारेगा उम्मीदवार