ममता की फोटो से छेड़छाड़ करने वाली प्रियंका को सशर्त जमानत

Webdunia
मंगलवार, 14 मई 2019 (12:54 IST)
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी के फोटो से छेड़छाड़ कर मीम बनाने वाली बंगाल यूथविंग की भाजपा कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है। 
 
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पहले अपने फैसले में कहा कि प्रियंका शर्मा को आपत्तिजनक तस्वीर के लिए ममता से ‍लिखित में माफी मांगनी होगी, लेकिन बाद अदालत ने माफी की शर्त को हटा दिया।
 
अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि कि इस तरह के मीम शेयर नहीं किए जाने चाहिए थे। बचाव के वकील एनके कौल ने कहा कि माफी मांगने के निर्देश से अभिव्यक्ति की आजादी के खिलाफ संदेश जाएगा। 
 
उल्लेखनीय है कि इस मीम के चलते सोशल मीडिया पर ममता का खूब मजाक बना था। इसके तहत प्रियंका चोपड़ा द्वारा गाला में पहनी गई ड्रेस वाली तस्वीर के साथ ममता का चेहरा लगा दिया था। इसके चलते प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। प्रियंका छेड़छाड़ वाला फोटो शेयर करने के आरोप मे 10 मई से जेल मे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथ बंधे हुए, तहखाने में कैदी जैसा जीवन, नोएडा के वृद्धाश्रम की दिल दहलाने वाली कहानी

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

टॉयलेट सीट पर बैठकर गुजरात हाईकोर्ट की सुनवाई से जुड़ा शख्स, वीडियो हुआ वायरल

बिहार में तेज प्रताप यादव बनेंगे किंगमेकर या बिगाड़ेंगे तेजस्वी का सियासी खेल?

रूस में 14 भारतीय नागरिक लापता, उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 9 लोग

सभी देखें

नवीनतम

क्या हैं DPDP Act के प्रावधान, जिसे लेकर पीसीआई और देशभर के पत्रकार संगठनों ने जताई आपत्ति

Amarnath Yatra : दोहरे खतरे में है अमरनाथ यात्रा, चुनौती बनने लगी सभी के लिए

इटली में धूम मचा रही कोल्हापुरी चप्पलों का क्या है इतिहास, इस समय क्यों है सुर्खियों में

कोलकाता गैंगरेप मामले की SIT करेगी जांच, 4 लोगों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

बिहार में भी दोहराई सोनम जैसी कहानी, प्रेमी की मदद से पति की हत्या

अगला लेख