आंसुओं में बह निकला साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की यातनाओं का दर्द

Webdunia
भोपाल। मध्यप्रेदश की राजधानी भोपाल से भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के आंसू जेल में मिली यातनाओं को याद कर उस समय बह निकले जब वे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं।
 
मालेगांव बम विस्फोट के आरोप में गिरफ्तार की गईं साध्वी ने अपने 'अत्याचारों' की कहानी बताते हुए कहा कि उन्हें गैरकानूनी तरीके से 13 दिन तक रखा गया। पहले ही दिन मुझे बुलाया गया। बिना पूछे ही चौड़े बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। बेल्ट पर लकड़ी की मूठ लगी हुई थी। जब बेल्ट हाथ पर पड़ता तो पूरा हाथ सूज जाता था। ऐसा लगता था कि मानो दूसरा बेल्ट पड़ते ही हाथ कट जाएगा। 
 
आंसुओं को पोंछते हुए साध्वी प्रज्ञा ने अपनी कहानी जारी रखते हुए कहा कि बेल्ट की मार से पूरा नर्वस सिस्टम ढीला पड़ जाता था, सुन्न पड़ जाता था। मैं दिन-रात इस पीड़ा को सहन करती थी। 
 
उन्होंने कहा कि मैं अपनी पीड़ा नहीं बता रही हूं सिर्फ इतना बता रही हूं कि फिर कोई बहन इस तरह की पीड़ा से न गुजरे। साध्वी ने आगे कहा कि मुझे चीखते-चीखते गंदी-गंदी गालियां दी जाती थीं। उल्टा लटकाते थे, मानो निर्वस्त्र करेंगे। असहनीय है मेरे लिए यह सब कुछ कहना। 
 
जब साध्वी अपना दर्द बयां कर रही थी तो भाजपा कार्यकर्ता बीच-बीच भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। अपनी व्यथा सुनाते हुए साध्वी ने कई बार अपने आंसुओं को पोंछा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

15000 रुपए खाते में डालेगी मोदी सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले, जानिए क्या है ELI स्कीम और किसे मिलेगा फायदा

सब्सिडी बंद की तो मस्क को अफ्रीका लौटना पड़ेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी

बुरारी मौतें: 7 साल बाद चूंडावत परिवार के बारे में अब भी लोगों में है जिज्ञासा

कौन हैं महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, क्या होंगी उनके लिए चुनौतियां

नारायण मूर्ति से उलट इंफोसिस, कंपनी कर्मचारियों को भेज रही है 9.15 घंटे से ज्यादा काम करने पर हेल्थ अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

ठाणे में मराठी न बोलने पर फूड स्टॉल के मालिक से मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला

क्या कोरोना वैक्सीन की वजह से हो रही है अचानक मौत, ICMR और AIIMS के अध्ययन में खुला राज

विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में 'क्वाड' ने पहलगाम हमले के दोषियों को दंडित करने का किया आह्वान

Petrol Diesel Prices: 2 जुलाई के लिए पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी, टंकी भरवाने के पहले जानें नई कीमतें

बम-बम भोले के नारों के साथ अमरनाथ यात्रा शुरू, जम्मू से पहला जत्था रवाना

अगला लेख